Begin typing your search...

क्या है DRDO की 'कुशा' मिसाइल, जिससे कांप उठेंगे चीन और पाकिस्तान? जानिए रूस के S-400 से कितना है अलग

X
DRDO Kusha Missile: क्या है 'कुशा' मिसाइल? कैसे China- Pakistan के हवाई हमलों का देगी मुंहतोड़ जवाब

DRDO ने हाल ही में ओडिशा के एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से स्वदेशी लॉन्ग रेंज एयर डिफेंस सिस्टम 'कुशा' (Kusha) का पहला सफल परीक्षण किया है. यह जमीन से हवा में मार करने वाली लंबी दूरी की मिसाइल प्रणाली है, जो लड़ाकू विमान, ड्रोन, क्रूज मिसाइल और बैलिस्टिक मिसाइल जैसे हवाई खतरों को निशाना बना सकती है. इसकी अनुमानित मारक क्षमता 350 से 400 किलोमीटर तक बताई जा रही है. कुशा का उद्देश्य भारत की वायु सुरक्षा को और मजबूत करना तथा विदेशी एयर डिफेंस सिस्टम पर निर्भरता कम करना है. विशेषज्ञ इसे रूस के S-400 का स्वदेशी विकल्प विकसित करने की दिशा में बड़ा कदम मान रहे हैं. हालांकि, यह अभी परीक्षण चरण में है और इसके कई और ट्रायल होने बाकी हैं. भविष्य में इसे थल सेना, वायु सेना और नौसेना के नेटवर्क के साथ जोड़ा जा सकता है.