Begin typing your search...

ट्रंप के खिलाफ अपनों की बगावत के संकेत, क्या उपराष्ट्रपति जेडी वेंस कर सकते हैं सत्ता पलटने की कोशिश?

X
संजीव चौहान
संजीव चौहान

Published on: 7 Nov 2026 11:53 AM

अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को बड़ा झटका लगा है. इसके बाद अमेरिकी राजनीति में हलचल तेज हो गई है. क्या ट्रंप की राष्ट्रपति पद की कुर्सी पर भी खतरा मंडरा रहा है? रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल जसिंदर सिंह सोडी ने एक इंटरव्यू में दावा किया है कि आने वाले दो साल ट्रंप के लिए मुश्किल भरे हो सकते हैं. उनके मुताबिक, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और रिपब्लिकन पार्टी के भीतर बढ़ती नाराजगी ट्रंप की मुश्किलें बढ़ा सकती है. एपस्टीन फाइल्स के खुलासों को भी उन्होंने ट्रंप के लिए बड़ी चुनौती बताया है.


अगला लेख