Begin typing your search...

कोल्डप्ले के गानों पर दिक्कत नहीं, मेरे गानों पर बवाल क्यों? दिलजीत दोसांझ ने उठाए दोहरे मापदंडों पर सवाल

X
प्रिया सिंह
प्रिया सिंह

Published on: 23 Nov 2026 9:06 AM

पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ एक बार फिर अपने बेबाक अंदाज को लेकर चर्चा में हैं. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अपने ऑरा इंडिया टूर 2026 के दौरान उन्होंने अपने गानों पर रोक लगाने की मांग करने वालों को करारा जवाब दिया. दिलजीत ने इस दौरान ब्रिटिश बैंड कोल्डप्ले के कॉन्सर्ट का जिक्र करते हुए सवाल उठाया कि विदेशी कलाकारों के गानों पर आपत्ति क्यों नहीं होती, जबकि भारतीय सिंगर्स को निशाना बनाया जाता है. उन्होंने भारतीय कलाकारों के लिए अलग-अलग पैमाने अपनाने पर भी सवाल उठाए. उनके इस बयान ने म्यूजिक इंडस्ट्री में कलाकारों की आजादी और जिम्मेदारी को लेकर नई बहस छेड़ दी है.


अगला लेख