नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह की भारत यात्रा को दोनों देशों के रिश्तों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है. इस बीच भारत के पूर्व विदेश और वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने भारत-नेपाल संबंधों, चीन की भूमिका और नेपाल की आर्थिक जरूरतों पर अपनी राय रखी है. उन्होंने कहा कि भारत और नेपाल के रिश्ते सिर्फ राजनीतिक नहीं, बल्कि ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सभ्यतागत भी हैं. सिन्हा के मुताबिक, चीन की कोशिशों के बावजूद नेपाल में भारत की जगह लेना उसके लिए आसान नहीं है. उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत नेपाल की आर्थिक मदद के लिए आगे बढ़ेगा.