Begin typing your search...

गेंदबाजी फ्लॉप, बार-बार हार! क्या DHONI के बिना बिखर गई चेन्नई सुपर किंग्स?

X
The End of CSK Era? | Dhoni की 1 गलती और चेन्नई खत्म! | IPL 2026 Analysis
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत

Published on: 7 April 2026 2:00 PM

कभी Chennai Super Kings को आईपीएल की सबसे खतरनाक टीमों में गिना जाता था, लेकिन 2026 का सीजन उनकी कमजोरियों को उजागर कर रहा है. लगातार तीन हार के बाद टीम की हालत चिंताजनक हो गई है और सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि क्या MS Dhoni के बिना सीएसके अधूरी है? एक समय था जब धोनी की कप्तानी, अनुभव और गेम समझने की क्षमता मैच शुरू होने से पहले ही टीम को बढ़त दिला देती थी, लेकिन अब वही आत्मविश्वास गायब नजर आ रहा है. इस सीजन में Ruturaj Gaikwad की कप्तानी में टीम बार-बार लड़खड़ा रही है. गेंदबाजी सबसे बड़ी कमजोरी बनकर सामने आई है. पावरप्ले के बाद मिडिल और डेथ ओवर्स में जमकर रन लुटाए जा रहे हैं. बल्लेबाजी में भी टॉप ऑर्डर की नाकामी टीम को शुरुआती झटके दे रही है, जिससे बड़े लक्ष्य हासिल करना मुश्किल हो रहा है. रणनीति में भी कई चूक नजर आई हैं, जहां सही समय पर सही फैसले नहीं लिए जा रहे. धोनी सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि टीम के मास्टरमाइंड थे, जो मैदान पर हर स्थिति को अपने नियंत्रण में रखते थे. उनकी गैरमौजूदगी में सीएसके की रणनीति और आत्मविश्वास दोनों कमजोर पड़े हैं. हालांकि क्रिकेट में वापसी हमेशा संभव होती है, लेकिन इसके लिए टीम को सही प्लानिंग, मजबूत नेतृत्व और पुराने जज्बे की जरूरत होगी.


अगला लेख