गुवाहाटी में CJP की क्षेत्रीय वॉलंटियर्स मीटिंग से पहले पुलिस ने सह-संयोजक आशुतोष रांका समेत कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया. रिपोर्टों के मुताबिक 30 से ज्यादा CJP कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया, जबकि संगठन ने इससे ज्यादा लोगों को रोके जाने का दावा किया है. CJP का आरोप है कि बैठक का पहले तय स्थान बदले जाने के बाद भी पुलिस ने नए स्थल तक पहुंचने वाले रास्तों पर कार्रवाई की. रांका ने आरोप लगाया कि असम सरकार स्कूलों, जमीन, बाढ़ और स्थानीय अधिकारों से जुड़े मुद्दे उठाए जाने से डर रही है.