Begin typing your search...

अजय देवगन के बंग्ले के निर्माण कार्य कर क्यों लगी रोक, स्टॉप वर्क नोटिस जारी, क्या है पूरा मामला देखें वीडियो

X

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन के मुंबई के जुहू स्थित बंगले पर बीएमसी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए निर्माण कार्य रोकने का स्टॉप वर्क नोटिस जारी किया है. यह कार्रवाई कपोल कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी की शिकायत के बाद की गई है, जिसमें बंगले पर प्रस्तावित सैलून और स्पा के व्यावसायिक इस्तेमाल पर आपत्ति जताई गई थी. बीएमसी के के-वेस्ट वार्ड का कहना है कि इस प्रॉपर्टी के कमर्शियल इस्तेमाल के लिए जरूरी अनुमति नहीं ली गई है. हालांकि, अभिनेता के करीबी सूत्रों का दावा है कि सभी जरूरी मंजूरियां पहले ही ली जा चुकी हैं. क्या है पूरा मामला देखें वीडियो


अगला लेख