बिग बॉस 20 का दूसरा ‘वीकेंड का वार’ मनोरंजन, ड्रामा और सलमान खान के अलग-अलग अंदाज से भरपूर रहा. एपिसोड में जहां सलमान ने घरवालों के व्यवहार पर सवाल उठाए और उन्हें अपनी गलतियों का एहसास कराया, वहीं ऑनलाइन ट्रोलर्स को भी जवाब देते नजर आए. शो में सलमान का शर्टलेस अंदाज भी देखने को मिला, जिसने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी. प्यार, गुस्सा, तंज और मनोरंजन से भरपूर इस एपिसोड में सलमान खान ने एक बार फिर दिखाया कि ‘वीकेंड का वार’ सिर्फ घरवालों की क्लास लगाने तक सीमित नहीं है. इस बार ट्रोलर्स भी उनके निशाने पर रहे.