Begin typing your search...

चीन-पाक के 'चंगुल' में फंसा बांग्लादेश, चुनाव के बाद भारत के लिए नई सुरक्षा चुनौती; क्या हो स्‍ट्रैटजी?

X
Bangladesh Election 2026 | India | China | Pakistan | Sheikh Hasina | Muhammad Yunus | Hindu |Muslim
संजीव चौहान
By: संजीव चौहान

Published on: 12 Feb 2026 6:07 PM

बांग्लादेश में 13वीं लोकसभा के गठन के लिए हो रहे चुनावों के बीच भारत की सुरक्षा और कूटनीति को लेकर नई चिंताएं उभरने लगी हैं. पूर्व लेफ्टिनेंट कर्नल जसिंदर सिंह सोढ़ी का कहना है कि यदि मोहम्मद यूनुस सत्ता के शीर्ष पद तक पहुंचते हैं, तो भारत-बांग्लादेश संबंधों में तनाव बढ़ सकता है. उन्होंने सुझाव दिया कि भारत को पाकिस्तान की तरह चतुर कूटनीतिक रणनीति अपनानी चाहिए और मुस्लिम नेतृत्व व पूर्व सैन्य अधिकारियों के जरिए संवाद बढ़ाना चाहिए. इससे न केवल बांग्लादेश से रिश्ते सुधरेंगे बल्कि पाकिस्तान पर भी मनोवैज्ञानिक और कूटनीतिक दबाव बनेगा.