Begin typing your search...

Anjali Arora की भाभी का आरोप- 'प्रेग्नेंट थी, तब भी पीटा', 600 वीडियो डिलीट करने का दावा

X
सागर द्विवेदी
सागर द्विवेदी

Published on: 25 Nov 2026 10:16 PM

सोशल मीडिया सेंसेशन अंजलि अरोड़ा एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका कोई वायरल डांस वीडियो नहीं, बल्कि परिवार से जुड़ा विवाद है. अंजलि अरोड़ा की भाभी आरती अरोड़ा ने अपने पति, सास, ससुर और ननद पर घरेलू हिंसा और मानसिक उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. मीडिया के सामने अपनी आपबीती सुनाते हुए आरती भावुक होकर रो पड़ीं. उन्होंने शादी के बाद मारपीट, फोन तोड़ने, वीडियो डिलीट करने और गर्भावस्था के दौरान प्रताड़ित किए जाने जैसे आरोप भी लगाए हैं. विवाद में अंजलि अरोड़ा का नाम सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी चर्चा तेज है. हालांकि, फिलहाल अंजलि की ओर से इन आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. ऐसे में मामले का दूसरा पक्ष सामने आना बाकी है.


अगला लेख