Begin typing your search...

अस्पताल की फाइलों और पुरानी पर्चियों से मिलेगा छुटकारा! फोन में ऐसे डाउनलोड करें ABHA कार्ड, जानें इसके फायदे

X

अस्पताल में इलाज के दौरान मेडिकल रिपोर्ट, पुरानी पर्चियों और जांच से जुड़े दस्तावेज संभालना अब आसान हो सकता है. आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट यानी ABHA कार्ड के जरिए आप अपनी मेडिकल हिस्ट्री डिजिटल रूप में सुरक्षित रख सकते हैं. इसे मोबाइल फोन पर डाउनलोड करने के लिए आपको अस्पतालों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है. घर बैठे ऐप या आधिकारिक पोर्टल से इसे डाउनलोड किया जा सकता है. लेकिन ध्यान रहे, ABHA कार्ड और आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अलग-अलग हैं. इस रिपोर्ट में जानिए ABHA कार्ड बनाने और डाउनलोड करने का तरीका, इसके फायदे और आयुष्मान योजना की पात्रता से जुड़ी जरूरी जानकारी.


अगला लेख