"किस-किस के साथ दोस्त के फ्लैट पर आई?", UK07 राइडर के पत्नी पर गंभीर इल्जाम- शादी के बाद भी इस शख्स से मिलने पहुंची थी रीतिका: Video
यूट्यूबर UK07 राइडर अनुराग डोभाल ने अपनी पत्नी रितिका चौहान पर गंभीर आरोप लगाते हुए एक वीडियो और ऑडियो क्लिप साझा किए हैं. दावा किया जा रहा है कि रीतिक यूके राइडर को चीट कर रही थीं.
देहरादून के चर्चित यूट्यूबर और बाइक व्लॉगर यूके 07 राइडर (अनुराग डोभाल) एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं. इस बार उन्होंने अपनी पत्नी रितिका चौहान पर गंभीर आरोप लगाए हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि यूके 07 राइडर की पत्नी उन्हें धोखा दे रही थी.
वीडियो में अनुराग एक शख्स के साथ सोफे पर बैठे नजर आ रहे हैं. देखने में ऐसा प्रतीत होता है कि उस शख्स के चेहरे पर चोट के निशान हैं, मानो किसी ने उसकी पिटाई की हो. इसके बाद अनुराग डोभाल उर्फ यूके 07 राइडर अपनी पत्नी रितिका को फोन मिलाते हैं.
अनुराग डोभाल के वीडियो में क्या कहा?
वीडियो में अनुराग रितिका से कहते हुए नजर आते हैं, "रितिका जी, कैसी हैं आप? हम सुबह चार बजे आपके बेस्ट फ्रेंड के साथ बैठे हैं."
इसके बाद अनुराग कहते हैं, "अभिषेक भाई बता रहे हैं कि शादी के बाद आप उनसे मिलने आई थीं. आपने इस बारे में मुझे कभी नहीं बताया."
इस पर रितिका जवाब देती हैं, "ये मेरा बेस्ट फ्रेंड है."
इसके बाद अनुराग कहते हैं, "मेरे पास इसकी चैट भी है, जिसमें यह कह रहा है कि 'तू मेरी बंदी है.'"
वीडियो में अनुराग उस शख्स से यह भी पूछते हैं कि, "जब रितिका प्रेग्नेंट थीं, तब वह किसके साथ आपके फ्लैट पर आई थीं?"
इस पर वह शख्स जवाब देता है, "वह अपने सगे भाई रोहित के साथ आई थीं. दूसरी बार हैरी के साथ आई थीं. एक बार आपके साथ रहने वाले बाउंसर के साथ भी फ्लैट पर आई थीं."
वीडियो में शख्स दावा करता है कि कुछ दिनों पहले ही यहां आई थी, और मुझे बोला था कि अनुराग को इस बात का पता है. लेकिन, मुझे आज पता लगा कि अनुराग को इस बात का पता ही नहीं था.
रितिका और उनके दोस्त का ऑडियो भी किया साझा?
अभी इस पूरे मामले को लेकर रीतिका का कोई बयान नहीं आया है. अनुराग ने वीडियो के साथ कुछ ऑडियो क्लिप भी साझा किए और दावा किया कि ये रितिका और उनके दोस्त अभिषेक की बातचीत के हैं. अनुराग के मुताबिक, एक ऑडियो में रितिका कहती सुनाई दे रही हैं, "अनुराग मेरे लिए मर चुका है. मेरे पास इसका बच्चा है, यह मेरे लिए पाप है."
इसके बाद अनुराग ने एक और ऑडियो साझा किया, जिसे उन्होंने अभिषेक की आवाज बताया. उनके अनुसार, उस ऑडियो में अभिषेक कह रहा है, "रितिका ने मुझसे कहा था कि मैं बच्चे को मार दूंगी. वह एबॉर्शन कराने के लिए कह रही थी, लेकिन मैंने मना कर दिया था."
दो महीने पहले पत्नी को पहनाया था मंगलसूत्र
दिलचस्प बात यह है कि कुछ ही समय पहले अनुराग ने अपने रिश्ते को लेकर एक भावुक वीडियो भी साझा किया था. 12 मई को उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो अपलोड किया था, जिसमें मदर्स डे के मौके पर रितिका और उनकी मां को सरप्राइज दिया गया था. वीडियो में अनुराग ने रितिका की मां को एक अंगूठी गिफ्ट की थी, जबकि रितिका को मंगलसूत्र पहनाया था. उन्होंने बताया था कि यह सरप्राइज उन्होंने खास तौर पर मदर्स डे के लिए प्लान किया था और इसके लिए वह रितिका के घर भी गए थे.
कब पिता बने थे अनुराग?
अनुराग डोभाल और रितिका चौहान इसी साल पहली बार माता-पिता बने थे. रितिका ने 27 मार्च 2026 को राम नवमी के दिन बेटे अनुरित को जन्म दिया था. बेटे के जन्म पर अनुराग ने भावुक होकर कहा था कि अब उनका दूसरा जन्म अपने बेटे के लिए हुआ है. वहीं रितिका ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए बेटे के जन्म की जानकारी साझा की थी और नवजात के पैरों की तस्वीर पोस्ट की थी.
मार्च में की थी आत्महत्या की कोशिश
7 मार्च 2026 को अनुराग डोभाल ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर कार चलाते हुए इंस्टाग्राम लाइव किया था. लाइव के दौरान उन्होंने कहा था, "मम्मी, अगले जन्म आऊं तो बस प्यार देना… चलो फाइनल ड्राइव पर चलते हैं." इसके बाद उन्होंने करीब 150 से 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से कार चलाई और कार डिवाइडर से टकरा गई. उस समय करीब 80 हजार लोग उनका लाइव देख रहे थे.
हादसे के बाद उन्हें पहले मेरठ के सुभारती अस्पताल ले जाया गया. बाद में उन्हें दिल्ली के मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, वैशाली में भर्ती कराया गया. 14 मार्च 2026 को उन्हें पहली बार अस्पताल से छुट्टी मिली, लेकिन कुछ ही समय बाद उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई. 15 मार्च को जब उन्हें देहरादून ले जाया जा रहा था, तब रास्ते में सांस लेने में गंभीर दिक्कत होने लगी. इसके बाद उन्हें दोबारा एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराना पड़ा.




