Begin typing your search...

मैं इसका नाना लगता हूं, कहते ही हंसी नहीं रोक पाए CM योगी- सोशल मीडिया पर Video Viral

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन दिनों उत्तराखंड के पंचूर गांव में प्रवास पर हैं, जहां उनका एक भावुक वीडियो वायरल हो रहा है. बच्चे को गोद में लेकर “मैं इसका नाना लगता हूं?” कहने वाला उनका अंदाज़ लोगों का दिल जीत रहा है.

मैं इसका नाना लगता हूं, कहते ही हंसी नहीं रोक पाए CM योगी- सोशल मीडिया पर Video Viral
X
( Image Source:  statemirrornews )
सागर द्विवेदी
Edited By: सागर द्विवेदी

Published on: 9 Feb 2026 8:44 PM

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन दिनों उत्तराखंड प्रवास पर हैं. शुक्रवार को वे अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे, जहां उन्होंने रात्रि विश्राम किया. शनिवार सुबह उन्होंने गांव का भ्रमण किया, स्थानीय लोगों और रिश्तेदारों से मुलाकात की और बचपन की यादों से जुड़े स्थानों को भी देखा. इस दौरान उनका एक बेहद प्यारा और सहज अंदाज़ कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

वायरल वीडियो में सीएम योगी एक छोटे बच्चे को गोद में उठाकर दुलारते नजर आते हैं. बच्चे से प्यार भरे अंदाज़ में बात करते हुए वे मुस्कुराकर कहते हैं, 'क्या भाई, मैं इसका नाना लगता हूं?' यह सुनते ही आसपास खड़े लोग हंस पड़ते हैं. खुद मुख्यमंत्री भी हंसी नहीं रोक पाते और हल्के-फुल्के अंदाज़ में फिर कहते हैं, क्या रे?

पंचूर गांव के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से संवाद भी किया. स्थानीय लोगों ने उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया. गांव के बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया और बच्चों को दुलार दिया. सीएम योगी का यह मानवीय और पारिवारिक रूप लोगों को खूब पसंद आ रहा है. आमतौर पर सख्त प्रशासक की छवि रखने वाले योगी आदित्यनाथ का यह हल्का-फुल्का और भावनात्मक पक्ष सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

एक अन्य वीडियो में भी सीएम योगी उसी बच्चे के साथ दिखाई दे रहे हैं, जहां वे उसे चॉकलेट खिलाते हुए प्यार से कहते हैं, “हम भी तुम्हारे दादा हैं.” इस दौरान वहां मौजूद लोग मुस्कुराते नजर आते हैं. योगी आदित्यनाथ और बच्चे के बीच का यह स्नेहभरा पल सोशल मीडिया यूजर्स को खासा पसंद आ रहा है और लोग इसे खूब साझा कर रहे हैं.

गांव के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से संवाद भी किया. उन्होंने ग्रामीणों को अपने गांव में ही रहकर खेती-बाड़ी और पारंपरिक आजीविका को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया. सीएम योगी ने कहा कि गांव की मजबूती ही प्रदेश और देश की असली ताकत है.

वायरल
अगला लेख