Begin typing your search...

कौन हैं 200 करोड़ से ज्यादा के मालिक KK Mishra, जिनके बेटे शिवम ने Lamborghini से लोगों को रौंदा?

कानपुर में तंबाकू कारोबारी के.के मिश्रा के बेटे शिवम मिश्रा ने अपनी Lamborghini से कई लोगों को घायल कर दिया. आरोप है कि शिवम नशे में था.

कौन हैं 200 करोड़ से ज्यादा के मालिक KK Mishra, जिनके बेटे शिवम ने Lamborghini से लोगों को रौंदा?
X
( Image Source:  X-@ANI )
समी सिद्दीकी
Edited By: समी सिद्दीकी

Updated on: 9 Feb 2026 10:36 AM IST

Kanpur Lamborghini Accident: कानपुर में रविवार को एक तेज रफ्तार लैंबॉर्गिनी दुर्घटना में कम से कम छह लोग घायल हो गए. पुलिस और स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, कार उत्तर प्रदेश के एक बड़े बिजनेस के.के मिश्रा के बेटे के जरिए चलाई जा रही थी. घटना VIP रोड के ग्वालटोली इलाके में रिव-3 मॉल के पास लगभग 3:15 बजे हुई.

डीसीपी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि लक्ज़री कार, जिसे कथित तौर पर शिवम मिश्रा चला रहे थे, कंट्रोल से बाहर हो गई और सड़क किनारे खड़े लोगों और कई वाहनों को टक्कर मार दी. आरोप है कि शिवम नशे में था.

KK मिश्रा कौन हैं?

KK मिश्रा को मुन्ना मिश्रा भी कहा जाता है. उनका बिजनेस कानपुर में ही है और उनकी कंपनी का नाम बंशीधर तंबाकू कंपनी है. यह कंपनी इलाके की प्रमुख सप्लायर मानी जाती है और अलग-अलग पान मसाला ब्रांड्स को तंबाकू सप्लाई करने का काम करती है. 2024 में बिजनेसमैन पर इनकमटैक्स डिपार्टमेंट की रेड पड़ी थी, जिसमें सामने आया था कि के.के के पास 200 करोड़ से अधिक की संपत्ति है. इसके साथ ही डिपार्टमेंट ने 12 करोड़ की घड़ियां, 7 करोड़ के आभूषण, 60 करोड़ की गाड़ियां और 7 करोड़ कैश जब्त किया था.

  • इनकम टैक्स की ये कार्रवाई पांच राज्यों में फैले करीब 20 ठिकानों पर की गई, जिसमें दिल्ली, कानपुर, मुंबई और गुजरात के कई शहर शामिल रहे. छापेमारी के लिए आयकर विभाग की 15 से 20 टीमें लगाई गई थीं.
  • छापेमारी के दौरान दिल्ली के वसंत विहार में शिवम मिश्रा के आवास से करीब 16 करोड़ रुपये की एक रोल्स रॉयस फैंटम कार बरामद की गई. शिवम मिश्रा बंशीधर टोबैको कंपनी से जुड़े परिवार के सदस्य हैं. इसके अलावा, जांच के दौरान पोर्श कायेने, लैंबॉर्गिनी उरुस और मैकलारेन 720 एस जैसी कई अन्य लग्जरी गाड़ियां भी सामने आईं.
  • बंशीधर टोबैको प्राइवेट लिमिटेड देश के बड़े तंबाकू कारोबारियों में गिनी जाती है और कई प्रमुख पान मसाला समूहों को तंबाकू की आपूर्ति करती है. अलग-अलग रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी ने अपने दस्तावेजों में 20 से 25 करोड़ रुपये की आय दिखाई है, जबकि जांच एजेंसियों का मानना है कि वास्तविक टर्नओवर इससे कई गुना अधिक हो सकता है.
  • करीब 32 सालों से मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में सक्रिय यह कंपनी फिलहाल संचालन में है. कंपनी का प्रबंधन इसके बोर्ड सदस्यों और निदेशकों उषा मिश्रा, कृष्ण कुमार मिश्रा और शिवम कुमार मिश्रा के हाथों में है.
  • जानकारी के मुताबिक, कंपनी के प्रोपराइटर मूल रूप से कानपुर के आर्यनगर के निवासी हैं, लेकिन उन्होंने अपना कारोबारी संचालन कानपुर से दिल्ली शिफ्ट कर लिया है और अब वहीं रह रहे हैं.
  • कंपनी की फैक्ट्री गुजरात के अहमदाबाद में स्थित है. सूत्रों के मुताबिक, आयकर विभाग बीते कुछ महीनों से कंपनी के वित्तीय खातों और टैक्स रिटर्न पर लगातार नजर बनाए हुए था, जिसके बाद यह बड़ी कार्रवाई की गई.


KK मिश्रा इन्फोग्राफिक
KK मिश्रा उर्फ मुन्ना मिश्रा

परिचय

  • के.के. मिश्रा को मुन्ना मिश्रा के नाम से भी जाना जाता है
  • कानपुर आधारित बिजनेसमैन
  • कंपनी: बंशीधर तंबाकू कंपनी
  • पान मसाला ब्रांड्स को तंबाकू सप्लाई करने वाली प्रमुख कंपनी

इनकम टैक्स रेड 2024

₹200+ करोड़ कुल संपत्ति
₹12 करोड़
घड़ियां
₹7 करोड़ आभूषण
₹60 करोड़ लग्जरी गाड़ियां
₹7 करोड़ नकद

छापेमारी का दायरा

  • 5 राज्यों में फैले करीब 20 ठिकानों पर कार्रवाई
  • दिल्ली, कानपुर, मुंबई और गुजरात के कई शहर शामिल
  • आयकर विभाग की 15–20 टीमें तैनात

लग्जरी गाड़ियों की बरामदगी

  • दिल्ली के वसंत विहार में शिवम मिश्रा के आवास से ₹16 करोड़ की रोल्स रॉयस फैंटम
  • पोर्श कायेने
  • लैंबॉर्गिनी उरुस
  • मैकलारेन 720 एस

कंपनी प्रोफाइल

  • बंशीधर टोबैको प्राइवेट लिमिटेड
  • 32 वर्षों से मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में सक्रिय
  • दस्तावेजों में दिखाई गई आय: ₹20–25 करोड़
  • जांच एजेंसियों के अनुसार वास्तविक टर्नओवर इससे कहीं अधिक

प्रबंधन और संचालन

  • बोर्ड सदस्य: उषा मिश्रा, कृष्ण कुमार मिश्रा, शिवम कुमार मिश्रा
  • मूल निवासी: आर्यनगर, कानपुर
  • कारोबारी संचालन अब कानपुर से दिल्ली शिफ्ट
  • फैक्ट्री: अहमदाबाद, गुजरात


गवाहों का क्या है कहना?

गवाहों के मुताबिक, कार ने पहले एक ऑटो-रिक्शा को टक्कर मारी, फिर पार्क की गई रॉयल एनफील्ड बाइक को टक्कर मारी, जिससे बाइक सवार लगभग 10 फीट हवा में उछल गया. इसके बाद कार बाइक के अगले पहिये पर चढ़ गई और कुछ दूरी तक उसे घसीटते हुए एक बिजली के खंभे से टकरा गई.

क्या शिवम ने की लोगों के साथ बदसलूकी?

घायलों में से एक, यमुनागंज के निवासी तौफिक, को कई मीटर दूर फेंका गया और उनकी टांग में चोटें आई हैं, अन्य घायल लोगों को फ्रैक्चर और अन्य जख्म हुए हैं. हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग कार के आसपास इकट्ठा हो गए और चालक को भागने से रोक दिया. गवाहों ने बताया कि चालक के साथ मौजूद निजी सुरक्षा गार्डों ने आसपास खड़े लोगों के साथ आक्रामक व्यवहार किया.

पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और चालक सहित घायल लोगों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया. फिलहाल पुलिस ने कार को ज़ब्त कर लिया है. डीएसपी श्रीवास्तव ने साफ किया कि घायलों को इलाज मिल चुका है और शिकायत दर्ज होने के बाद आधिकारिक FIR दर्ज की जाएगी.

UP NEWS
अगला लेख