Begin typing your search...

अलीगढ़, हरदोई और रामपुर समेत 8 जिलों के रहे डीएम, कौन हैं डॉ. बलकार सिंह, जो बने ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के नए CEO

डॉ. बलकार सिंह ने ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के नए CEO का कार्यभार संभाल लिया है. हरियाणा के रहने वाले बलकार सिंह यूपी के 8 जिलों में डीएम रह चुके हैं. जिसमें रामपुर, अलीगढ़ समेत हरदोई और एटा तक शामिल है.

Dr. Balkar Singh
X

Dr. Balkar Singh

मोहम्मद रज़ा
मोहम्मद रज़ा2 Mins Read

Updated on: 18 Nov 2026 4:27 PM IST

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के नवनियुक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) डॉ. बलकार सिंह ने आज प्राधिकरण कार्यालय पहुंचकर अपना कार्यभार संभाल लिया. 16 नवंबर को हुए बड़े प्रशासनिक फेरबदल में 2004 बैच के वरिष्ठ IAS अधिकारी डॉ. बलंकार सिंह को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की जिम्मेदारी सौंपी गई थी. इसके साथ ही उन्हें स्थानीय आयुक्त और आयुक्त एनसीआर का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है.

डॉ. बलंकार सिंह का प्रशासनिक करियर काफी लंबा रहा है. वह उत्तर प्रदेश के करीब 8 जिलों में जिलाधिकारी (DM) के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. इसके अलावा वह उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPSIDA) के CEO, उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद के आवास आयुक्त और जल निगम ग्रामीण के प्रबंध निदेशक जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी काम कर चुके हैं.

क्या होगी जिम्मेदारी?

प्रशासनिक और औद्योगिक विकास से जुड़े विभिन्न विभागों में काम करने का अनुभव रखने वाले डॉ. बलंकार सिंह के सामने अब ग्रेटर नोएडा के विकास और प्राधिकरण से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी होगी। उनके पास जिला प्रशासन से लेकर औद्योगिक विकास और आवास क्षेत्र तक काम करने का अनुभव है।

कौन हैं डॉ. बलकार सिंह?

IAS अधिकारी बनने से पहले डॉ. बलंकार सिंह ने पशु चिकित्सा विज्ञान की पढ़ाई की थी. उन्होंने हिसार से पशु चिकित्सा विज्ञान में डिग्री हासिल की और बरेली से पशु चिकित्सा विज्ञान में डिग्री हासिल की है. प्रशासनिक सेवा में आने से पहले वह पशु चिकित्सक के रूप में भी काम कर चुके हैं. उनका जन्म 2 जुलाई 1975 को हरियाणा में हुआ था. वे यूपी कैडर 2004 बेच के आईएएस अधिकारी हैं.

किन 8 जिलों के रहे डीएम?

1. फिरोजाबाद- (साल 2009)

2. प्रतापगढ़- (जून-अगस्त 2009)

3. हरदोई- (अगस्त 2009 से फरवरी 2010)

4. एटा- (अप्रैल 2010 से अगस्त 2011)

5. रामपुर- (अगस्त 2011 से मार्च 2012)

6. जौनपुर- (मार्च-सितंबर 2012, फरवरी-मई 2017)

7. त्रिटकूट- (सितंबर 2012-फरवरी 2014)

8. अलीगढ़- (फरवरी 2015-मई 2016)

अगला लेख