Begin typing your search...

Noida Crime News: शादी तय होने के बाद युवक हुआ लापता, तीन दिन बाद मिला शव; समलैंगिक संबंधों का एंगल भी आया सामने

नोएडा के थाना फेज-2 क्षेत्र के ककराला में तीन दिन से लापता युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया. परिजनों ने युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताई है शुरुआती जानकारी में युवक के अपने मामा के बेटे के साथ कथित समलैंगिक संबंधों का एंगल सामने आया है.

noida crime news youth body found
X
मोहम्मद रज़ा
मोहम्मद रज़ा2 Mins Read

Updated on: 18 Nov 2026 2:57 PM IST

Noida Crime News: नोएडा के थाना फेज-2 क्षेत्र के ककराला में तीन दिन से लापता एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. युवक की मौत को लेकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है.

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मामले में समलैंगिक संबंधों का एंगल भी सामने आया है. बताया जा रहा है कि मृतक का अपने मामा के बेटे के साथ समलैंगिक संबंध था.

परिजनों ने क्या बताया?

परिजनों के मुताबिक, युवक की शादी भी तय हो चुकी थी. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि समलैंगिक संबंधों को लेकर हुए विवाद के चलते युवक की हत्या की गई हो सकती है. हालांकि, हत्या के पीछे की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है.

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

मौत की असली वजह का पता कब चलेगा?

पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

नोएडा में कार के अंदर युवक की जलकर मौत

इससे पहले, नोएडा के थाना सेक्टर-126 इलाके में एक सीएनजी कार में अचानक आग लग गई. इससे एक युवक की जलकर मौत हो गई. इससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. पुलिस को आशंका है कि कार के अंदर बीड़ी पीने की वजह से आग लगी होगी.

हादसे के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है . युवक की पहचान के लिए CCTV कैमरों की फुटेज देखी जा रही है. वहीं, कैब चालक राजेंद्र से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना से जुड़ी पूरी जानकारी जुटाई जा सके. पुलिस आग लगाने की वजह का पता लगाने में जुटी हुई है.

अगला लेख