UP Job Vacancy: स्पेशल एजुकेटर टीचर बनने का सुनहरा मौका, इतने पदों पर निकली वैकेंसी, जानें कौन कर सकता है अप्लाई
अगर आप टीचर बनना चाहते हैं, तो उत्तर प्रदेश सरकार ने स्पेशल एजुकेटर के लिए बंपर वैकेंसी निकाली है. इस नौकरी के लिए नोटिफिकेशन जारी की जा चुकी है. इसलिए कैंडिडेट्स को समय रहते ही अप्लाई करना चाहिए.
अगर आप टीचर बनकर बच्चों को पढ़ाने का सपना देखते हैं, तो आपके लिए एक शानदार मौका है. उत्तर प्रदेश में स्पेशल एजुकेटर के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है. खास बात यह है कि यह अवसर उन उम्मीदवारों के लिए भी अहम है जो विशेष बच्चों की शिक्षा के क्षेत्र में काम करना चाहते हैं और पहले से इस क्षेत्र से जुड़े हुए हैं.
सरकार की इस पहल का मकसद खास जरूरत वाले बच्चों को बेहतर शिक्षा देना और प्रशिक्षित शिक्षकों की कमी को दूर करना है. चलिए ऐसे में जानते हैं कितने पदों पर भर्ती निकली है. साथ ही, अप्लाई कैसे कर सकते हैं.
किन पदों पर निकली है भर्ती?
उत्तर प्रदेश के डायरेक्टर ऑफ बेसिक एजुकेशन ऑफिस ने स्पेशल एजुकेटर भर्ती के लिए नोटिस जारी किया है. इस भर्ती के तहत कुल 58 स्पेशल टीचर्स अपॉइंट किए जाएंगे. इन शिक्षकों का काम उन बच्चों को पढ़ाना होगा, जिन्हें विशेष देखभाल और अलग तरह की शिक्षा की जरूरत होती है. यह भर्ती खासतौर पर उन शिक्षकों के लिए है जो पहले से उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में स्पेशल एजुकेटर के रूप में कॉन्ट्रैक्ट या डेली वेज पर काम कर रहे हैं.
क्या होनी चाहिए क्वालिफिकेशन?
इस नौकरी के लिए जो कैंडिडेट्स अप्लाई करेंगे, उनके पास कुछ एजुकेशनल और प्रोफेशनल क्वालिफिकेशन होनी चहिए-
- उम्मीदवार के पास स्पेशल एजुकेशन में RCI से मान्यता प्राप्त डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए.
- CTET (Central Teacher Eligibility Test) या TET (Teacher Eligibility Test) पास होना जरूरी है.
- कैंडिडेट वर्तमान में उत्तर प्रदेश के किसी जिले में स्पेशल टीचर के तौर पर कॉन्ट्रैक्ट या डेली वेज पर होना चाहिए.
- Rehabilitation Council of India (RCI) में रजिस्ट्रेशन होना चाहिए और वैलिड सीआरआर नंबर होना जरूरी है है. इन सभी योग्यताओं को पूरा करने वाले उम्मीदवार ही इस रिक्रूटमेंट प्रोसेस में शामिल हो सकेंगे.
कैसे करें अप्लाई?
इस भर्ती के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस ऑनलाइन फॉर्म की बजाय ईमेल के जरिए पूरी की जाएगी. उम्मीदवारों को अपने एप्लीकेशन फॉर्म और जरूरी डॉक्यूमेंट्स दी गई ईमेल आईडी पर भेजने होंगे. अप्लाई करने के लिए आपको ये स्टेप्स फॉलो करने होंगे:
- सबसे पहले कैंडिडेट रिक्रूटमेंट से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें.
- दिए गए फॉर्मेट में एप्लीकेशन तैयार करें.
- अपने एजुकेशन सर्टिफिकेट, एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट और अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट्स की कॉपी अटैच करें.
- सभी दस्तावेजों को स्कैन करके ईमेल करें.
- एप्लीकेशन upssale2026@gmail.com पर भेजना होगा.
- उम्मीदवारों को यह ध्यान रखना होगा कि एप्लीकेशन में दी गई सभी जानकारी सही हो.
महत्वपूर्ण तिथियां
- इस भर्ती से जुड़ी प्रमुख तारीखें भी जारी कर दी गई हैं.
- नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख 12 मार्च 2026 है.
- अप्लाई करने की आखिरी डेट 26 मार्च 2026 दोपहर 12 बजे तक है.
सेलेक्शन प्रोसेस कैसे होगा?
इस भर्ती में उम्मीदवारों का रिटर्न टेस्ट बजाय डॉक्यूमेंट्स के आधार पर तैयार मेरिट सूची से किया जाएगा. सेलेक्शन प्रॅ के मुख्य चरण:
- सबसे पहले सभी एप्लीकेशन की जांच की जाएगी.
- उम्मीदवारों के शैक्षिक और एक्सपीरियंस से जुड़े दस्तावेजों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा.
- पात्र उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी.
- आखिरी लिस्ट के आधार पर अपॉइंटमेंट प्रोसेस पूरा किया जाएगा.
- पूरी प्रक्रिया सुप्रीम कोर्ट और बेसिक शिक्षा विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुसार पूरी की जाएगी.
ध्यान रखने वाली जरूरी बातें
- उम्मीदवारों को आवेदन करते समय कुछ खास बातों का ध्यान रखना होगा.
- एप्लीकेशन फॉर्म में दी गई जानकारी सही होनी चाहिए.
- किसी भी तरह की गलत जानकारी मिलने पर एप्लीकेशन कैंसिल किया जा सकता है.
- गलत डॉक्यूमेंट्स देने की कंडीशन में कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है.




