Begin typing your search...

रायबरेली में शोहदों ने कॉलेज जा रही दो बहनों से की मारपीट, वायरल वीडियो पर पुलिस ने दी सफाई

रायबरेली में कॉलेज जा रही दो छात्राओं के साथ मारपीट की गई है। बताया जाता है कि दोनों बहनें ही हैं। मारपीट में दोनों बहनें गंभीर रूप से घायल हो गई है। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

रायबरेली में शोहदों ने कॉलेज जा रही दो बहनों से की मारपीट, वायरल वीडियो पर पुलिस ने दी सफाई
X
( Image Source:  video grab )
नवनीत कुमार
By: नवनीत कुमार

Updated on: 17 Oct 2024 2:47 PM IST

उत्तरप्रदेश में शोहदों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। कुछ दिन पहले देवरिया में दो लड़कियों से छेड़छाड़ की गई थी। दोनों लड़कियां पापा बचाओ बचाओ चिल्लाते हुए भाग रही थी। इस घटना का CCTV वीडियो भी वायरल हुआ था। उत्तर प्रदेश की पुलिस भले ही महिलाओं को लेकर सुरक्षित होने का लाख दावा कर रही हो लेकिन इसकी हकीकत दावे से ठीक उलट है।

अब रायबरेली में भी इस तरह की घटना घटी है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, शोहदों ने लड़कियों से मारपीट की है। इस तरह की घटना को देखकर लगता है कि सीएम योगी की सरकार में महिला सुरक्षा के दावे फ़ेल हो रहे हैं। वह कभी भी इन जगहों पर जाकर लड़कियों को सुरक्षा नहीं दे सकती है।

पूरा मामला उत्तर प्रदेश के रायबरेली का है, जगतपुर कोतवाली क्षेत्र के उमरी गांव में कॉलेज जा रही दो छात्राओं के साथ मारपीट की गई है। बताया जाता है कि दोनों बहनें ही हैं। मारपीट में दोनों बहनें गंभीर रूप से घायल हो गई है। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

क्या है वायरल वीडियो में?

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की के नाक से खून बह रहा है और पीछे दो महिलाएं डंडा लेकर कुछ कहती दिख रही हैं। वहीं, दूसरे वीडियो में एक लड़की सड़क पर बेहोश पड़ी है। साथ ही एक महिला और एक पुरुष डंडे लेकर खड़े दिख रहे हैं। इस मामले में पीड़ित छात्राओं के पिता ने पुलिस से शिकायत की है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने क्या कहा?

इस घटना के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने अपनी सफाई दी है। पुलिस ने बताया कि ये मारपीट की घटना 15 अक्टूबर को हुई थी। जमीन पर कब्जे को लेकर दोनों बहनों के साथ मारपीट हुई थी। जगतपुर थाना में मामला दर्ज किया जा चुका है। इस मामले में नामजद व्यक्ति की गिरफ़्तारी की जा चुकी है और कार्रवाई की जा रही है।

अगला लेख