जेल से बाहर आना 28 साल के नितिन के लिए बन गया काल, पुरानी रंजिश में सरेआम उतारा मौत के घाट; CCTV फुटेज आया सामने
ग्रेटर नोएडा के लुक्सर निवासी नितिन की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई. CCTV में कैद वारदात के बाद पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है.
Greater Noida Nitin Murder Case
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में मंगलवार को दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया. वारदात इकोटेक-1 थाना क्षेत्र में हुई, जहां पुरानी रंजिश को लेकर हमलावरों ने सरेआम इस सनसनीखेज हत्या को अंजाम दिया.
मृतक की पहचान लुक्सर निवासी नितिन के रूप में हुई है, जो फिरे का बेटा बताया जा रहा है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि नितिन को सचिन और उसके साथियों ने कथित तौर पर पुरानी दुश्मनी के चलते निशाना बनाया. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसने मामले को और गंभीर बना दिया है.
ग्रेटर नोएडा गोलीकांड: क्या है पूरा मामला?
क्या हुआ था?
मंगलवार को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना इतनी अचानक और सरेआम हुई कि पूरे इलाके में दहशत फैल गई.
घटना कहां हुई?
यह वारदात ग्रेटर नोएडा के इकोटेक-1 थाना क्षेत्र में हुई. घटना के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया.
मृतक कौन था?
मृतक की पहचान लुक्सर गांव निवासी नितिन के रूप में हुई है. वह फिरे का बेटा बताया जा रहा है.
हत्या कैसे की गई?
पुलिस के अनुसार, वायरल सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि कुछ लोग नितिन को पकड़कर जमीन पर गिराते हैं और फिर उस पर कई राउंड फायरिंग करते हैं. फुटेज में एक महिला घर से बाहर निकलती दिखती है और एक आरोपी पिस्टल लहराते हुए नितिन को धमकाता नजर आता है. गंभीर हालत में नितिन को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
हत्या की वजह क्या बताई जा रही है?
शुरुआती जांच में सामने आया है कि नितिन और मुख्य आरोपी सचिन के बीच पुरानी रंजिश थी. पुलिस इसी दुश्मनी को हत्या की वजह मान रही है. हालांकि, यह भी जांच की जा रही है कि कहीं इसके पीछे कोई बड़ी आपराधिक साजिश तो नहीं थी.
परिजनों ने क्या बताया?
नितिन के एक परिजन ने बताया, 'सुबह नितिन नहाकर घर से बाहर निकला था, उसे बाहर क्या हो रहा है इसकी कोई जानकारी नहीं थी. तभी चार-पांच लोगों ने उस पर फायरिंग शुरू कर दी. जब वह गोलियों से बचकर निकलने की कोशिश कर रहा था, तो एक लड़के ने उस पर चाकू से हमला कर दिया. नितिन की उम्र 28 साल थी.
किस मामले में नितिन गया था जेल?
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दावा किया जा रहा है कि नितिन ने पहले आरोपी के चाचा को मौत के घाट उतारा और इस मामले में जेल गया हाल ही में जेल से छूट कर बाहर आया था तो रंजिश का बदला लेने के लिए नितिन को मौत के घाट उतार दिया गया तो वहीं सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है आरोपी ने घर अंदर से एक महिला पर भी फायरिंग कर रहे थे.
पुलिस ने अब तक क्या कार्रवाई की है?
- सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है.
- बाकी आरोपियों की तलाश के लिए कई टीमें गठित की गई हैं.
- संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है.
- मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है.
- पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था नियंत्रण में है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.




