Begin typing your search...

मशहूर ज्योतिषाचार्य की पत्नी लड़ीं MLC चुनाव, कांग्रेस में हुईं शामिल, फिर भी लड़ना पड़ा निर्दलीय, मिले इतने वोट कि उड़ा मजाक

एमएलसी चुनाव में मशहूर ज्योतिषाचार्य इंदु प्रकाश मिश्रा की पत्नी स्मिता मिश्रा को लखनऊ से हार का सामना करना पड़ा. उन्हें बहुत कम वोट मिले, जिससे उनका मजाक उड़ाया जा रहा है.

मशहूर ज्योतिषाचार्य की पत्नी लड़ीं MLC चुनाव, कांग्रेस में हुईं शामिल, फिर भी लड़ना पड़ा निर्दलीय, मिले इतने वोट कि उड़ा मजाक
X

उत्तर प्रदेश विधान परिषद (MLC) चुनाव में सूबे की राजधानी लखनऊ में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है. लखनऊ खंड स्नातक सीट पर समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी कांति सिंह ने शानदार जीत दर्ज की है. उन्होंने भाजपा के निवर्तमान एमएलसी अवनीश कुमार सिंह को 17,127 वोटों के भारी अंतर से हराया.

कांति सिंह को 56,905 वोट मिले, जबकि अवनीश कुमार सिंह को 39, 778 वोट मिले. इस जीत के साथ ही सपा ने भाजपा से यह सीट छीन ली. दूसरी ओर, लखनऊ की ही शिक्षक सीट पर भाजपा के उमेश द्विवेदी ने जीत की हैट्रिक लगाई है. हालांकि, सबसे ज्यादा चर्जा निर्दलीय उम्मीदवार स्मिता मिश्रा की हो रही है. चुनाव हारने पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है.


कौन हैं स्मिता मिश्रा?

स्मिता मिश्रा ज्योतिषाचार्य इंदु प्रकाश मिश्रा की पत्नी हैं. उन्होंने लखनऊ स्नातक एमएलसी सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था. 28 सितंबर 2026 को उन्होंने अजय राय की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ली. पार्टी से टिकट का आश्वासन मिला था, लेकिन अजय राय के हटने के बाद नई अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने उनका टिकट काट दिया. इससे नाराज होकर स्मिता ने निर्दलीय चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें 300 से भी कम वोट मिले. वे 2014 में बनी नवयुवक दल से भी जुड़ी हैं


सोशल मीडिया पर लोगों ने उठाए सवाल

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोगों ने स्मिता मिश्रा की हार को लेकर उनके पति इंदु प्रकाश मिश्रा पर जमकर निशाना साधा है. एक यूजर ने कहा- लखनऊ में भविष्य बताने वाले की पत्नी चुनाव में हार गई. ज्योतिषाचार्य अपनी पत्नी की चुनावी किस्मत नहीं भांप सके. दूसरे ने कहा- दूसरों का भविष्य बताने वाले अपने घर का भविष्य नहीं देख पाए.



तीसरे यूजर ने लिखा- जो बाबा की भविष्यवाणी सुनकर काम किया करते थे, उनको लगता था कि बाबा परम ज्ञानी हैं, लेकिन आज बाबा अपनी ही पत्नी का ही भविष्य नहीं बता पाए. चौथे ने कहा- भविष्य बताने वाले ज्योतिषाचार्य इंदु प्रकाश की पत्नी स्मिता चुनाव हार गईं.

अगला लेख