Begin typing your search...

कौन हैं यूट्यूबर अरुण पंवार? शादी से पहले 71 लाख कैश और 21 तोला सोने के ‘दान’ से मचा बवाल, Video Viral

हरियाणा के ऑटोमोबाइल यूट्यूबर अरुण पंवार शादी से पहले वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में हैं. लग्न समारोह में 71 लाख रुपये कैश और 21 तोला सोना दिए जाने को ‘दान’ बताया गया है. आखिर अरुण पंवार कौन हैं, उनकी होने वाली पत्नी कौन हैं और यह वीडियो क्यों विवाद में है- पूरी जानकारी पढ़िए.

कौन हैं यूट्यूबर अरुण पंवार? शादी से पहले 71 लाख कैश और 21 तोला सोने के ‘दान’ से मचा बवाल, Video Viral
X
( Image Source:  instagram/arunpanwarx )

हरियाणा के मशहूर ऑटोमोबाइल यूट्यूबर Arun Panwar इन दिनों अपनी शादी से पहले ही जबरदस्त चर्चा में आ गए हैं. वजह है उनका एक वीडियो, जिसमें लग्न समारोह के दौरान 71 लाख रुपये कैश और 21 तोला सोना दिए जाने का जिक्र किया गया है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

आज यानी 3 फरवरी को अरुण पंवार शादी के बंधन में बंध रहे हैं, लेकिन उससे पहले ‘दान’ को लेकर शुरू हुई बहस ने सबका ध्यान खींच लिया है. कोई इसे परंपरा बता रहा है तो कोई दहेज से जोड़कर सवाल उठा रहा है. ऐसे में लोग जानना चाहते हैं कि आखिर अरुण पंवार हैं कौन और पूरा मामला क्या है.

कौन है यूट्यूबर अरुण पंवार?

अरुण पंवार एक ऑटोमोबाइल यूट्यूबर हैं, जो कार रिव्यू, फीचर्स, माइलेज और ओनरशिप एक्सपीरियंस जैसे वीडियो बनाते हैं. उन्होंने BCA की पढ़ाई की है और 2019 में अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया था. आज उनके चैनल पर करीब 2.41 मिलियन सब्सक्राइबर हैं. डिजिटल सफलता के बाद उनके पास किया सेल्टोस, फोर्ड एंडेवर, टोयोटा फॉर्च्यूनर और महिंद्रा थार जैसी लग्जरी गाड़ियां भी हैं.

अरुण पंवार की पत्नी कौन?

अरुण पंवार मूल रूप से सोहना के इंदरी गांव के रहने वाले हैं. उनकी होने वाली पत्नी का नाम डॉ. तिथि है. वह मूल रूप से हथीन के गहबल गांव की रहने वाली हैं और फिलहाल पलवल में उनका परिवार रहता है. तिथि MBBS कर चुकी हैं और अभी जयपुर से MD कर रही हैं. उनके भाई रोहतक PGI में डॉक्टर हैं, जबकि पिता गोपाल सिंह सोनी एक बड़ी कंपनी में सीनियर पद पर काम करते हैं.

क्या सिर्फ अरुण पंवार को ही यह दान मिला?

नहीं, वीडियो में बताया गया है कि अरुण पंवार के साथ-साथ उनके पिता, ताऊ, भाई, मां, बहन, भाभी और परिवार के अन्य सदस्यों को भी सोने के गहने दिए गए हैं. कुल मिलाकर 21 तोला सोना और 71 लाख रुपये कैश देने की बात कही गई है, जिसे दान का नाम दिया गया.

71 लाख कैश और 21 तोला सोना वाला वीडियो क्या है?

यह वीडियो खुद अरुण पंवार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में एक व्यक्ति कागज पढ़कर बता रहा है कि यह दहेज नहीं बल्कि ‘दान’ है. इसमें साफ-साफ गिनाकर बताया गया कि किसे कितना कैश और कितने सोने के गहने दिए गए हैं. यही वजह है कि वीडियो ने देखते ही देखते सोशल मीडिया पर आग पकड़ ली.

वायरलहरियाणा न्‍यूज
अगला लेख