Begin typing your search...

काला जादू, FIR और S#$: लालच और गंदी नीयत ने उतरवा दी महिला इंस्पेक्टर की 'वर्दी', लाख रुपये महीना मांगना पड़ गया भारी

हरियाणा की महिला पुलिस इंस्पेक्टर रचना देवी पर कॉलोनाइजर को तंत्र-विद्या से फंसाकर ब्लैकमेल करने का आरोप है. उन्होंने FIR रद्द कराने के लिए शारीरिक संबंध बनाए और 1 लाख मासिक मांगा.

Tantrik Rachna Devi
X

Tantrik Rachna Devi

( Image Source:  Sora_ AI )
सागर द्विवेदी
Edited By: सागर द्विवेदी

Published on: 7 Feb 2026 11:34 AM

आजकल हर दिन कहीं न कहीं से ऐसे मामले सामने आते हैं जो हैरान कर देते हैं और सोशल मीडिया पर भी ऐसे सनसनीखेज दावे लगातार वायरल होते रहते हैं. इसी कड़ी में हरियाणा से एक चौकाने वाली खबर सामने आई है. हरियाणा पुलिस की एक महिला इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया गया है. उस पर आरोप है कि उन्होंने एक कॉलोनाइजर को तंत्र-विद्या के जरिए फंसाकर ब्लैकमेल किया.

FIR रद्द कराने के बहाने उन्होंने व्यक्ति से शारीरिक संबंध बनाए और मासिक एक लाख रुपए की मांग की. इस मामले में शिकायतकर्ता ने DGP को पत्र लिखकर रचना देवी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की. फतेहाबाद में समन ब्रांच में कार्यरत रचना देवी फिलहाल हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत पर हैं.

महिला इंस्पेक्टर ने FIR रद्द कराने के लिए क्या किया?

शिकायत में बताया गया कि हिसार के आजाद नगर थाने में 9 जून 2025 को FIR दर्ज हुई थी. शिकायतकर्ता के पति कॉलोनाइजर और पूर्व जिला पार्षद सदस्य हैं. तत्कालीन इंस्पेक्टर रचना देवी ने FIR रद्द करने के बहाने पति से जबरन शारीरिक संबंध बनाए और धमकी दी कि उन्हें रेप केस में फंसाया जाएगा. इसके साथ ही उन्होंने आर्थिक लाभ के लिए लगातार मासिक एक लाख रुपए की मांग की.

क्या था तंत्र-विद्या का खेल?

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि रचना देवी ने पति को तंत्र-विद्या के जरिए अपने वश में किया. उन्हें शराब के नशे में रखा और परिवार के संपर्क बंद करा दिए. महिला ने कहा कि "अगर हमारी बात नहीं मानी गई, तो रचना देवी मेरे और बच्चों के खिलाफ झूठे केस दर्ज करवा सकती थी."

शिकायतकर्ता का दावा: परिवार को जान का खतरा

महिला ने अपने पत्र में लिखा कि रचना देवी ने तंत्र-विद्या और धमकी के जरिए उनका और बच्चों का मर्डर करवाने की योजना बनाई. उन्होंने डिजिटल सबूत और ऑडियो रिकॉर्डिंग भी DGP को सौंपे. शिकायत में यह खुलासा हुआ कि रचना देवी ने पहले भी कई लोगों को इसी तरह ब्लैकमेल किया. राजकुमार जांगड़ा नामक व्यक्ति ने बताया कि इंस्पेक्टर ने उन्हें भी रेप केस की धमकी देकर करोड़ों रुपए और गाड़ियां ऐंठ ली थीं.

पुलिस कार्रवाई और जांच

DSP सुमित कुमार ने बताया कि रचना देवी के वॉइस सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं. वहीं, हिसार के ADGP केके राव ने टिप्पणी करने से इनकार किया, क्योंकि मामला पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में लंबित है. शिकायतकर्ता ने कहा कि रचना देवी के दुरुपयोग और धमकियों के कारण उनका परिवार सामाजिक और आर्थिक रूप से टूट चुका है, और उनके बेटे ने कई बार आत्महत्या की कोशिश की.

हरियाणा न्‍यूज
अगला लेख