Begin typing your search...

ओए रूक जा, साइड हो जा... दिल्ली से आया भयावह वीडियो, कार में फंसी बाइक पर घसीटता रहा 73 साल का शख्स, लोगों ने किया ऐसा हाल

दिल्ली के आरके पुरम इलाके में देर रात सड़क हादसे का हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है. एक 73 वर्षीय कार चालक ने बाइक को टक्कर मारने के बाद उसे करीब 500 मीटर तक घसीट दिया. बाइक कार के नीचे फंसी रही और सड़क पर चिंगारियां निकलती रहीं. पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर कार जब्त कर ली है.

ओए रूक जा, साइड हो जा... दिल्ली से आया भयावह वीडियो, कार में फंसी बाइक पर घसीटता रहा 73 साल का शख्स, लोगों ने किया ऐसा हाल
X

दिल्ली के आरके पुरम इलाके से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. गुरुवार देर रात एक कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी. टक्कर के बाद बाइक कार के नीचे फंस गई, लेकिन ड्राइवर ने गाड़ी रोकने के बजाय उसे करीब 500 मीटर तक घसीट दिया. इस दौरान सड़क पर चिंगारियां निकलती दिखाई दीं. पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति स्कूटर से कार का पीछा कर रहा है और ड्राइवर से रुकने के लिए कह रहा है. वह बार-बार आवाज लगाकर कार को साइड में लगाने के लिए कहता है. इसके बावजूद कार कुछ दूरी तक चलती रहती है. आखिरकार ड्राइवर गाड़ी रोक देता है. स्कूटर पर पीछे बैठी एक महिला इस पूरी घटना का वीडियो बना रही थी.

भीड़ ने कार चालक को घेरा

कार रुकने के बाद महिला ने ड्राइवर को बाहर आने के लिए कहा. मौके पर मौजूद कुछ लोग भी बुजुर्ग ड्राइवर से सवाल करने लगे. वीडियो में एक व्यक्ति उसे कार से बाहर निकालने की कोशिश करता दिखाई देता है. इसके बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई. बाइक सवार तापस ने ड्राइवर से कहा कि अगर वह बाइक के नीचे होता तो उसकी जान जा सकती थी.

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

दिल्ली पुलिस के मुताबिक कार चालक की पहचान वसंत कुंज निवासी 73 वर्षीय वेणु गोपाल के तौर पर हुई है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और कार को जब्त कर लिया गया है.

जांच में पता चला कि तापस सड़क किनारे खड़ी एक गाड़ी पर बैठा था, तभी नीली होंडा अमेज कार ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी.

टक्कर के बाद तापस बाइक से गिर गया और मोटरसाइकिल कार के नीचे फंस गई. पुलिस के मुताबिक कार करीब 500 मीटर तक बाइक को घसीटती रही. जांच में चालक के नशे में होने की बात सामने नहीं आई है.

अगला लेख