प्रवेश वर्मा को PWD, आशीष सूद को गृह.... दिल्ली में किस मंत्री को कौन सा विभाग मिला?
दिल्ली सचिवालय में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की कैबिनेट की पहली बैठक खत्म हो गई है. दिल्ली में विभागों का बंटवारा हुआ, प्रवेश वर्मा को PDW विभाग, आशीष सूद को गृह मंत्रालय, वित्त मंत्री और राजस्व विभाग, भूमि, खुद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने पास रखा.

Delhi Cabinet Meeting: दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की सरकार बन चुकी है और 20 फरवरी को दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में रेखा गुप्ता ने शपथ ली है. नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यमुना नदी के किनारे वासुदेव घाट पर यमुना आरती की. भाजपा सरकार ने यमुना नदी की सफाई को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल किया है और इस आरती के माध्यम से मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कर दिया कि उनकी सरकार यमुना की सफाई को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है.
दिल्ली सचिवालय में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की कैबिनेट की पहली बैठक खत्म हो गई है. दिल्ली में विभागों का बंटवारा हुआ, प्रवेश वर्मा को PDW विभाग, आशीष सूद को गृह मंत्रालय, वित्त मंत्री और राजस्व विभाग, भूमि, खुद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने पास रखा.
दिल्ली में किसे क्या मिला?
रेखा गुप्ता ने दिल्ली की पहली महिला भाजपा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, और उनके मंत्रिमंडल में प्रवेश साहिब सिंह, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंदर सिंह (इंद्राज), कपिल मिश्रा और डॉ. पंकज कुमार सिंह जैसे प्रमुख नेताओं को अहम मंत्रालय सौंपे गए हैं. उनकी सरकार ने चुनावी वादों को पूरा करने की प्रतिबद्धता जताई है.
कार्यभार संभालने के बाद गुप्ता ने संवाददाताओं से कहा कि उनकी सरकार ‘विकसित दिल्ली’ के ‘मिशन’ को साकार करने में एक भी दिन बर्बाद नहीं करेगी. उन्होंने कहा, 'हम दिल्ली की जनता से किए गए सभी वादों को पूरा करेंगे.' मुख्यमंत्री ने बताया कि बृहस्पतिवार को उनके नए मंत्रिमंडल की बैठक होगी और वह अपने मंत्रियों के साथ शाम को यमुना घाट पर आरती में भी शामिल होंगी.
दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री के रूप में रेखा गुप्ता ने शपथ ली है और 50 साल की रेखा गुप्ता दिल्ली की नौवीं मुख्यमंत्री बनी है. दिल्ली की रेखा सरकार में 6 मंत्री भी शपथ लिए हैं. सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी के बाद रेखा रेखा दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनी हैं. बुधवार को करीब 8 बजे बीजेपी विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता को नेता चुना गया था.