Begin typing your search...

सोशल मीडिया से हुई दोस्ती, फिर रिटायर्ड फूड इंस्पेक्टर ने घर जाकर लड़की के साथ किया दुष्कर्म, फिर फोटोज के जरिए किया ब्लैकमेल

रायपुर जिले के आरंग थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवती ने खाद्य विभाग के रिटायर्ड फूड इंस्पेक्टर पर दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और धमकी देने के आरोप लगाए हैं. पीड़िता ने मंगलवार को थाने में 8 पन्नों की लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उसने पूरी दर्दनाक कहानी बताई है.

सोशल मीडिया से हुई दोस्ती, फिर रिटायर्ड फूड इंस्पेक्टर ने घर जाकर लड़की के साथ किया दुष्कर्म, फिर फोटोज के जरिए किया ब्लैकमेल
X
( Image Source:  AI: Representative Image )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 12 Nov 2025 11:45 AM IST

सोशल मीडिया के जरिए बनती दोस्तियां कई बार खतरनाक मोड़ भी ले लेती हैं. हाल ही में रायपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक रिटायर्ड फूड इंस्पेक्टर ने दोस्ती कर एक लड़की के भरोसे का फायदा उठाते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया.

इतना ही नहीं, आरोपी ने इसके बाद फोटोज़ और वीडियो के जरिए पीड़िता को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. अब पीड़िता ने इस मामले में आरंग थाना क्षेत्र में शिकायत दर्ज की है. पीड़िता ने आठ पन्नों में अपने साथ हुए इस दर्दनाक घटना के बारे में सब कुछ बताया है.

सोशल मीडिया से शुरू हुई पहचान

शिकायत के अनुसार, साल 2018-19 में दोनों की जान-पहचान सोशल मीडिया पर हुई थी. शुरुआत में बातचीत सामान्य रही, लेकिन धीरे-धीरे आरोपी अधिकारी ने नजदीकियां बढ़ानी शुरू कर दीं. बातचीत चैटिंग से मुलाकात तक पहुंच गई.

पीड़िता के घर जाकर किया दुष्कर्म

पीड़िता के अनुसार, साल 2021 में आरोपी रिटायर्ड फूड इंस्पेक्टर उसके घर आया. भरोसे का फायदा उठाते हुए उसने दुष्कर्म किया. घटना के बाद आरोपी ने पीड़िता की कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें भी ले लीं. इन्हीं तस्वीरों के जरिए उसने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. आरोपी लगातार धमकी देता रहा कि अगर वह विरोध करेगी तो तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा.

सबूतों के साथ की शिकायत

दर्द और डर के बीच आखिरकार पीड़िता ने हिम्मत जुटाई और थाने पहुंची. उसने पुलिस को सोशल मीडिया चैटिंग के स्क्रीनशॉट और अन्य सबूत सौंपे हैं. जांच अधिकारियों ने सबूतों की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और धमकी देने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.

आरोपी की गिरफ्तारी जल्द

पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. थाना प्रभारी के मुताबिक, आरोपी रिटायर्ड फूड इंस्पेक्टर की तलाश जारी है और उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा. यह मामला एक बार फिर यह सवाल उठाता है कि डिजिटल दौर की अजनबियों से हुई दोस्ती कभी-कभी कैसे खतरनाक मोड़ ले सकती है.

Chhattisgarh News
अगला लेख