Begin typing your search...

पहले कराई फायरिंग फिर विक्टिम बने खान सर! अब लटकी गिरफ्तारी की तलवार, पुलिस जांच और FIR से क्या-क्या खुली पोल?

पटना कोचिंग विवाद में खान सर उर्फ फैजल खान की मुश्किलें बढ़ गई हैं. फायरिंग मामले में दर्ज FIR के बाद गिरफ्तार सुरक्षा गार्डों ने पुलिस को दिए कथित बयान में दावा किया है कि गोली चलाने का निर्देश खान सर ने दिया था.

पहले कराई फायरिंग फिर विक्टिम बने खान सर! अब लटकी गिरफ्तारी की तलवार, पुलिस जांच और FIR से क्या-क्या खुली पोल?
X
सागर द्विवेदी
By: सागर द्विवेदी5 Mins Read

Updated on: 5 Jun 2026 5:28 PM IST

बिहार की राजधानी पटना में खान सर की कोचिंग सेंटर से जुड़ा विवाद अब धीरे-धीरे कानूनी पचड़े में फंसता जा रहा है. फायरिंग और तोड़फोड़ की घटना के बाद पुलिस जांच में कई चौंकाने वाले दावे सामने आए हैं. इसी क्रम में फैसल खान उर्फ 'खान सर' को भी इस केस में नामजद आरोपी बनाया गया है.

खान सर पूछताछ की तैयारी चल रही है वहीं खान सर के FIR मामले की कॉफी सामने आई है जिसमें गार्ड का बयान भी सामने आया है जिसमें गार्ड ने बताया कि खान सर ने कहा कि देख क्या रहे हो गोली चलाओ हम देख लेंगे. आइए जानते हैं गार्ड का पूरा बयान और फुल डिटेल...

FIR कॉपी में क्या-क्या?

पटना के चर्चित शिक्षक फैसल खान उर्फ खान सर की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. खान ग्लोबल स्टडीज (KGS) सेंटर पर हुई तोड़फोड़ और फायरिंग मामले में पुलिस ने खान सर, उनके दो निजी सुरक्षा गार्डों और अन्य अज्ञात सहयोगियों के खिलाफ FIR दर्ज की है. FIR में हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और आम लोगों में दहशत फैलाने जैसी गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. मामले का सबसे अहम पहलू पुलिस पूछताछ में सामने आया गार्डों का कथित बयान है. पुलिस दस्तावेज के अनुसार दोनों सुरक्षा गार्डों ने दावा किया है कि फायरिंग खान सर के निर्देश पर की गई थी.

क्या है पूरा मामला?

2 जून 2026 की रात पटना स्थित खान ग्लोबल स्टडीज संस्थान के बाहर हंगामा हुआ. आरोप है कि 15-20 लोगों की भीड़ संस्थान के बाहर पहुंची, गेट पर लगे बैनर फाड़े गए और सुरक्षा गार्ड चुनचुन कुमार के साथ मारपीट की गई. इसके बाद परिसर के बाहर तनावपूर्ण माहौल बन गया. घटना के कुछ दिन बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दो लोग राइफल से फायरिंग करते दिखाई दिए. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और उसकी सत्यता की जांच शुरू की गई.

वायरल वीडियो की जांच में क्या मिला?

कदमकुआं थाना पुलिस जब खान ग्लोबल स्टडीज पहुंची तो आसपास के लोगों ने वीडियो में दिखाई दे रहे दोनों व्यक्तियों की पहचान खान सर के निजी सुरक्षा गार्ड के रूप में की. इसके बाद पुलिस ने खान सर से संपर्क किया. पुलिस दस्तावेज के अनुसार खान सर ने भी स्वीकार किया कि वीडियो में दिख रहे दोनों व्यक्ति उनके निजी सुरक्षा गार्ड हैं और वे नोएडा की एक सुरक्षा एजेंसी के माध्यम से नियुक्त किए गए थे. कुछ समय बाद दोनों गार्ड अपने लाइसेंसी हथियारों के साथ संस्थान पहुंचे, जहां पुलिस ने वीडियो से उनका मिलान किया और पहचान की पुष्टि होने के बाद उन्हें पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया.

गार्डों ने पुलिस को क्या बताया?

पुलिस आवेदन में दर्ज बयान के मुताबिक गिरफ्तार गार्ड प्रदीप कुमार और तालेबर सिंह ने बताया कि 2 जून की रात जब बाहर भीड़ जमा हो गई और हंगामा बढ़ गया, तब वे अपने-अपने हथियार लेकर खान सर के साथ बाहर पहुंचे. गार्डों का दावा है कि उस समय खान सर और उनके कुछ अन्य सहयोगियों ने उनसे कहा कि देख क्या रहे हो, भीड़ पर तुरंत फायर करो, जो होगा मैं समझ लूंगा.' बयान के अनुसार इस कथित निर्देश के बाद दोनों गार्डों ने अपनी .315 बोर राइफलों से दो-दो राउंड यानी कुल चार राउंड फायरिंग की. गार्डों ने यह भी दावा किया कि फायरिंग के समय खान सर घटनास्थल पर मौजूद थे.

कौन हैं गिरफ्तार गार्ड?

पुलिस ने जिन दो सुरक्षा कर्मियों को गिरफ्तार किया है, उनकी पहचान इस प्रकार बताई गई है-

  1. प्रदीप कुमार, निवासी मैनपुरी, उत्तर प्रदेश
  2. तालेबर सिंह, निवासी कासगंज, उत्तर प्रदेश

दोनों के पास लाइसेंसी .315 बोर राइफलें थीं. पुलिस ने हथियार और कारतूस जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिए हैं.

खान सर पर क्या आरोप लगे हैं?

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार खान सर उर्फ फैसल खान पर आरोप है कि उन्होंने कथित तौर पर अपने सुरक्षा गार्डों को फायरिंग का निर्देश दिया, जिससे आम लोगों में भय और दहशत का माहौल पैदा हुआ. इसी आधार पर पुलिस ने खान सर, दोनों गार्डों और अन्य अज्ञात सहयोगियों को FIR में नामजद किया है.

पुलिस का क्या कहना है?

पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने पुष्टि की है कि खान सर का नाम FIR में शामिल किया गया है और मामले की जांच जारी है. पुलिस वायरल वीडियो, फॉरेंसिक रिपोर्ट, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी.

खान सर पर FIR के बाद पुलिस ने क्या बताया?

अभी क्या है स्थिति?

फिलहाल यह मामला जांच के अधीन है. गार्डों के बयान पुलिस रिकॉर्ड का हिस्सा हैं, लेकिन इन दावों की अंतिम पुष्टि जांच और अदालत की प्रक्रिया के बाद ही हो सकेगी. दूसरी ओर, खान सर या उनकी टीम की ओर से इन आरोपों पर विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है.

अगला लेख