Begin typing your search...

बिहार के स्कूल-कॉलेजों में योग होगा नया सब्जेक्ट, रोजाना आधे घंटे चलेगी क्लास, 7 Points में जानें निशांत कुमार ने क्या कहा?

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने स्कूलों और कॉलेजों के पाठ्यक्रम में योग को शामिल करने की मांग की है. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर उन्होंने सीएम सम्राट चौधरी को ये सुझाव दिया है.

बिहार के स्कूल-कॉलेजों में योग होगा नया सब्जेक्ट, रोजाना आधे घंटे चलेगी क्लास, 7 Points में जानें निशांत कुमार ने क्या कहा?
X

इंटरनेशनल डे ऑफ योग के मौके पर बिहार में योग को वैकल्पिक सब्जेक्ट बनाने की मांग उठी है. इस मांग को करने वाले कोई और नहीं बिहार के नए हेल्थ मिनिस्टर निशांत कुमार हैं. नीतीश कुमार के सुपुत्र निशांत ने बिहार के सीएम सम्राट चौधरी से मांग की है कि बिहार के पाठ्यक्रम में योग को भी शामिल किया जाए.

दरअसल, इंटरनेशन डे ऑफ योग के मौके पर हेल्थ मिनिस्टर निशांत कुमार, सीएम सम्राट चौधरी और केद्रीय मंत्री राजीव रंजन योगा के प्रोग्राम में हिस्सा लेने पहुंचे थे. इस दौरान ही निशांत कुमार ने उनसे ये मांग की है. इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी शुक्रिया अदा किया.

बिहार में योग सब्जेक्ट पर क्या बोले निशांत कुमार?

1. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर निशांत कुमार ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं.

2. उन्होंने कहा कि योग को बिहार के सभी स्कूलों और कॉलेजों के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाना चाहिए.

3. निशांत कुमार ने कहा कि इसके लिए उन्होंने सीएम सम्राट चौधरी से गुजारिश भी की है.

4. निशांत कुमार ने सुझाव दिया कि शैक्षणिक संस्थानों में रोजाना आधे घंटे की योग कक्षा होनी चाहिए.

5. उन्होंने कहा कि इन कक्षाओं में छात्रों को योग का ज्ञान और विभिन्न योग मुद्राएं सिखाई जानी चाहिए.

6. उन्होंने स्पष्ट किया कि योग करने के लिए किसी को बाध्य नहीं किया जाएगा. जो छात्र योग करना चाहें, वे इसमें भाग लें और जो नहीं करना चाहें, उन पर कोई दबाव नहीं होगा.

7. निशांत कुमार ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके प्रयासों की वजह से 21 जून को संयुक्त राष्ट्र ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता दी.

अगला लेख