न कोई फिल्मी लव स्टोरी, न अचानक मुलाकात... ऐसे तय हुई अनंत सिंह की बेटी शिवांगी और ऋषिकेश की शादी, ससुर ने बताया पूरा किस्सा
अनंत सिंह के बेटी शिवांगी सिंह की जल्द शादी होने वाली है. शिवांगी सिंह और ऋषिकेश कुमार की शादी का रिश्ता खुद दूल्हे के परिवार ने नहीं, बल्कि लड़की वालों की ओर से आया था.
बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी इन दिनों खूब चर्चा में है. 25 नवंबर को शिवांगी बिहटा के रहने वाले ऋषिकेश कुमार उर्फ अंकित कुमार के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. इस शादी को लेकर सबसे ज्यादा दिलचस्पी इस बात में है कि आखिर दोनों का रिश्ता कैसे तय हुआ?
क्या यह लव मैरिज है या परिवार की पसंद से हुई अरेंज मैरिज? ईटीवी भारत के अनुसार, शिवांगी के होने वाले ससुर सीआरपीएफ कमांडेंट रणविजय कुमार सिंह बताया कि यह रिश्ता अनंत सिंह की तरफ से आया था. वह लोग बहू शिवांगी के स्वागत के लिए चार मंजिला मकान बना रहे हैं.
कैसे तय हुआ शिवांगी और ऋषिकेश का रिश्ता?
शिवांगी और ऋषिकेश की शादी को लेकर रणविजय कुमार सिंह ने बताया कि इस रिश्ते की पहल अनंत सिंह के परिवार की तरफ से हुई थी. यानी लड़की वालों की ओर से बेटे के लिए रिश्ता आया था. दोनों परिवारों ने आपस में बातचीत की और फिर घर के लोगों की पसंद से शादी तय हो गई.
लव या अरेंज मैरिज?
इस तरह सामने आई जानकारी के मुताबिक, यह रिश्ता परिवारों की सहमति से तय हुआ है. फिलहाल दोनों की लव स्टोरी या पहले से एक-दूसरे को जानने को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है. रणविजय सिंह ने कहा कि अनंत सिंह के परिवार से रिश्ता जुड़ना उनके लिए गर्व की बात है.
भारत या अमेरिका कहां रहेंगी शिवांगी?
शादी के बाद कुछ समय तक शिवांगी अपने ससुराल में रहेंगी. इसके बाद वह अपने पति ऋषिकेश के साथ अमेरिका चली जाएंगी. यानी शादी के बाद उनकी जिंदगी का नया अध्याय बिहार से दूर अमेरिका में शुरू होगा.
ये है शादी का पूरा प्रोग्राम
ऋषिकेश कुमार अपने परिवार में माता-पिता की इकलौती संतान हैं. हालांकि, उनकी एक छोटी बहन भी हैं, जिनका नाम कोमल कुमारी है. वह अमेरिका में एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर डॉक्टर के रूप में काम कर रही हैं. विवाह की रस्मों की शुरुआत पटना के एक रिजॉर्ट में होने वाले तिलक समारोह से होगी. इसके बाद 25 नवंबर को बिहटा से बारात निकलेगी, जो मोकामा विधायक अनंत सिंह के पुश्तैनी गांव नदावां पहुंचेगी. शादी के कार्यक्रमों के तहत दूल्हे का जनेऊ संस्कार भी उनके नए घर में संपन्न कराया जाएगा.




