Begin typing your search...

100 मौतें, 1.37 लाख लोग प्रभावित और 456 गांव जलमग्न... कौन-सा जिला सबसे ज्यादा बेहाल? जानें असम में आई बाढ़ के 10 बड़े अपडेट

असम में बाढ़ से अब तक 100 लोगों की मौत हो चुकी है और 1.37 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं, इसके साथ ही सैकड़ों गांव इस त्रासदी की चपेट में आए हुए हैं. जानें बाढ़ के 10 बड़े अपडेट.

100 मौतें, 1.37 लाख लोग प्रभावित और 456 गांव जलमग्न... कौन-सा जिला सबसे ज्यादा बेहाल? जानें असम में आई बाढ़ के 10 बड़े अपडेट
X

असम में बाढ़ की स्थिति रविवार को भी गंभीर बनी रही. पिछले 24 घंटे में बाढ़ से दो और लोगों की मौत हुई है, जिसके बाद इस साल राज्य में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 100 हो गई है. असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) की ओर से जारी आधिकारिक बुलेटिन के मुताबिक, गोलाघाट में एक व्यक्ति की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हुई, जबकि एक अन्य व्यक्ति की मौत कार्बी आंगलोंग में हुई.

बाढ़ से राज्य के सात जिलों में 1,37,500 से ज्यादा लोग प्रभावित हैं. इनमें चराइदेव, दरांग, गोलाघाट, जोरहाट, कार्बी आंगलोंग, नगांव और शिवसागर शामिल हैं. गोलाघाट सबसे ज्यादा प्रभावित जिला है, जहां करीब 70 हजार लोग बाढ़ की चपेट में हैं. वहीं, शिवसागर में करीब 40 हजार और जोरहाट में 16 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं. हालांकि, शनिवार के मुकाबले स्थिति में थोड़ी सुधार हुआ है. शनिवार को आठ जिलों में करीब 1.5 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित थे.

असम बाढ़ की स्थिति के 10 बड़े अपडेट

1. पिछले 24 घंटे में बाढ़ के कारण दो और लोगों की मौत हुई है, जिससे इस साल राज्य में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 100 हो गया है.

2. गोलाघाट में एक व्यक्ति की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हुई, जबकि कार्बी आंगलोंग में एक अन्य व्यक्ति की मौत हुई.

3. राज्य के सात जिलों में 1,37,500 से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हैं.

4. गोलाघाट सबसे ज्यादा प्रभावित जिला है, जहां करीब 70 हजार लोग बाढ़ की चपेट में हैं.

5. शिवसागर में करीब 40 हजार और जोरहाट में 16 हजार से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं.

6. प्रशासन छह जिलों में 125 राहत शिविर और राहत वितरण केंद्र चला रहा है, जहां 49,061 बाढ़ प्रभावित लोग रह रहे हैं.

7. पिछले 24 घंटे में प्रभावित लोगों के बीच 710.44 क्विंटल चावल, 127.85 क्विंटल दाल, 38.34 क्विंटल नमक और 3,773.7 लीटर सरसों का तेल बांटा गया है.

8. बाढ़ का पानी अभी भी 456 गांवों में भरा हुआ है और राज्य में 11,933.46 हेक्टेयर फसल क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है.

9. कई जिलों में तटबंधों, सड़कों, पुलों और अन्य बुनियादी ढांचे को भी नुकसान पहुंचा है.

10. गोलाघाट और नुमालीगढ़ में धनसिरी नदी तथा श्रीभूमि में कुशियारा नदी फिलहाल खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं.

अगला लेख