Begin typing your search...

‘1 करोड़ दो और CM को मार दूंगा’... लाइव भाषण में असम CM को धमकी, मोबाइल नंबर ने खोला बड़ा राज, पुलिस ने क्या लिया एक्शन?

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को स्वतंत्रता दिवस भाषण के लाइव प्रसारण के दौरान सोशल मीडिया पर कथित तौर पर जान से मारने की धमकी दी गई, पोस्ट में 1 करोड़ रुपये का भी जिक्र था. जानें क्या है पूरा मामला

‘1 करोड़ दो और CM को मार दूंगा’... लाइव भाषण में असम CM को धमकी, मोबाइल नंबर ने खोला बड़ा राज, पुलिस ने क्या लिया एक्शन?
X

असम के मोरीगांव जिले में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को सोशल मीडिया पर कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. यह कथित धमकी शुक्रवार को मुख्यमंत्री के स्वतंत्रता दिवस भाषण के लाइव प्रसारण के दौरान सोशल मीडिया पर सामने आई थी. पुलिस ने मुख्य आरोपी के पिता, भाई और एक अन्य व्यक्ति समेत तीन और लोगों को भी हिरासत में लिया है. सभी गिरफ्तारियां और हिरासत में लेने की कार्रवाई रातभर मोरीगांव जिले में की गई.

गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी की पहचान अब्दुल मुत्तलिब के तौर पर हुई है, जो पेशे से दर्जी है. पुलिस ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री को दी गई कथित धमकी के साथ दिखाई दे रहे मोबाइल नंबर की जांच की. जांच में पता चला कि यह नंबर अब्दुल मुतालेब के नाम पर रजिस्टर्ड था. इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच आगे बढ़ाई और मुतालेब को गिरफ्तार कर लिया.

7 Points में जानें पूरा मामला

1. कथित धमकी मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के स्वतंत्रता दिवस भाषण के लाइव प्रसारण के दौरान सोशल मीडिया पर सामने आई थी. मुख्यमंत्री ने 15 अगस्त को गुवाहाटी के खानापारा से स्वतंत्रता दिवस का भाषण दिया था.

2. शिकायत के मुताबिक, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Meta पर ‘अब्दुल मुत्तलिब’ नाम का इस्तेमाल करने वाले व्यक्ति ने मुख्यमंत्री को जान से मारने की कथित धमकी दी. आरोप है कि सोशल मीडिया कमेंट में मुख्यमंत्री की हत्या के लिए 1 करोड़ रुपये देने की बात कही गई थी.

3. कथित पोस्ट में यह भी कहा गया था कि जो लोग यह रकम देने के लिए तैयार हैं, वे उससे संपर्क करें.

4. पुलिस के मुताबिक, कथित कमेंट में भारत के खिलाफ टिप्पणियों के साथ पाकिस्तान के समर्थन में ‘Pakistan Zindabad’ जैसे नारे भी लिखे गए थे. मामला सामने आने के बाद भुरागांव पुलिस ने सोशल मीडिया अकाउंट और उस पोस्ट में इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर से जुड़ी जानकारी की जांच शुरू की.

5. जांच के दौरान पुलिस ने उस मोबाइल नंबर की जानकारी हासिल की, जो कथित धमकी के साथ प्रदर्शित था. पुलिस के अनुसार, जांच में सामने आया कि मोबाइल नंबर अब्दुल मुत्तलिब के नाम पर रजिस्टर्ड था.

6. इसके बाद पुलिस ने मुतालेब तक पहुंचकर उसे हिरासत में लिया और बाद में गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने मुख्य आरोपी के अलावा उसके पिता, भाई और एक अन्य व्यक्ति को भी हिरासत में लिया है.

7. ये सभी गिरफ्तारियां और हिरासत में लेने की कार्रवाई असम के मोरीगांव जिले में रातभर की गई. फिलहाल पुलिस ने सोशल मीडिया पर सामने आई कथित धमकी से जुड़े अकाउंट, मोबाइल नंबर और अन्य विवरणों की जांच के आधार पर कार्रवाई की है.

अगला लेख