600 टेस्ट मैच, सबसे सफल कप्तान और एशिया से लेकर विदेशी धरती पर भारत का रिकॉर्ड... आकंड़ों में जानें सबकुछ
टीम इंडिया अब 600 टेस्ट खेलने वाली एशिया की पहली और दुनिया की तीसरी टीम बन गई है. टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान विराट कोहली और सबसे सफल बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर रहे हैं.
team india 600th test match
टीम इंडिया अब श्रीलंका के साथ टेस्ट सीरीज खेल रही है. सीरीज का पहला मैच गाले में खेला जा रहा है, जो भारतीय टीम का 600वां टेस्ट मैच है, जिसकी कप्तानी शुभमन गिल कर रहे हैं. इसके साथ ही भारत 600 टेस्ट मैच खेलने वाला दुनिया का तीसरा और एशिया का पहला देश बन गया है. खास बात ये है कि भारत स्वतंत्रता दिवस के दिन ये मुकाबला खेल रहा है. टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम का रिकॉर्ड भी अच्छा रहा है.
चलिए आज हम आपको आंकड़ों के जरिए टीम इंडिया के टेस्ट फॉर्मेट का रिकॉर्ड, एशिया में और SENA देशों में प्रदर्शन के बारे में जानकारी देने वाले हैं, साथ-साथ टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान से लेकर, सफल बल्लेबाज और गेंदबाजों के बारे में भी जानकारी देने वाले हैं.
कितने जीते कितने हारे?
ChatGPT
ChatGPT
टीम इंडिया के नाम अब टेस्ट में 600 मैच दर्ज हो गए हैं. अगर बात 599 मैचों में भारत के रिकॉर्ड की करें तो हार-जीत का प्रतिशत लगभग 50-50 का ही रहा है. टीम इंडिया ने 186 जीते और 188 मैच हारे हैं.
भारत में कैसा प्रदर्शन?
ChatGPT
ChatGPT
टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया का प्रदर्शन भारत में काफी शानदार रहा है. अपनी धरती पर टीम इंडिया ने सबसे ज्यादा मैच जीते हैं. टीम इंडिया ने भारत में 122 मैच जीते हैं.
भारत के बाहर कैसा प्रदर्शन?
ChatGPT
ChatGPT
जब तक विराट कोहली टीम इंडिया के कप्तान थे तो टीम इंडिया का प्रदर्शन भारत के बाहर भी टेस्ट में शानदार था, अब वहीं उम्मीद टीम इंडिया को शुभमन गिल से भी है.
SENA देशों में कैसा प्रदर्शन?
ChatGPT
ChatGPT
टीम इंडिया का रिकॉर्ड SENA देशों में काफी खराब रहा है, हालांकि विराट कोहली की कप्तानी में ये काफी सुधरा था. अब तक भारत ने SENA देशों में महज 30 मैच ही जीते हैं.
एशिया में कैसा प्रदर्शन?
ChatGPT
ChatGPT
एशिया में टीम इंडिया का प्रदर्शन कमाल का रहा है, यहां भारत ने सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीते हैं. एशिया में टीम इंडिया ने कुल 144 टेस्ट मैच जीते हैं.
सबसे सफल 5 कप्तान
Gemini
Gemini
जब-जब बात टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तानों की होगी तो विराट कोहली का नाम सबसे पहले नंबर पर आएगा. कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीते हैं.
भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट खेलने वाले 10 खिलाड़ी
Gemini
Gemini
भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने का रिकॉर्ड महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम है, जिन्होंने 200 टेस्ट मैच खेले थे. दूसरे नंबर 163 मैचों के साथ राहुल द्रविड़ का नाम आता है.
सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 10 खिलाड़ी
Gemini
Gemini
सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने के मामले में भी सचिन तेंदुलकर का नाम सबसे ऊपर आता है, जिन्होंने अपने करियर में 15,921 रन बनाए थे.
सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले 10 खिलाड़ी
Gemini
Gemini
टेस्ट क्रिकेट में भारत के साथ-साथ दुनिया में भी सचिन तेंदुलकर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं, उन्होंने अपने करियर में 51 शतक लगाए थे.
सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 गेंदबाज
Gemini
Gemini
बात अगर भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज की करें तो अनिल कुंबले का नाम पहले नंबर पर आता है, जिन्होंने अपने टेस्ट करियर में 619 विकेट हासिल किए थे.




