Devdutt Padikkal की कितने साल बाद हुई टीम में वापसी? श्रीलंका के खिलाफ जड़ा करियर का पहला टेस्ट शतक; जानें अब तक कैसा रहा प्रदर्शन
देवदत्त पडिक्कल ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में शानदार शतक जड़ा. उन्होंने केएल राहुल के साथ शानदार शतकीय साझेदारी भी निभाई.
Devdutt Padikkal
SL vs IND 1st Test: भारत और श्रीलंका के बीच गाले में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है. देवदत्त पडिक्कल ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ा है. उन्होंने केएल राहुल के साथ मिलकर शतकीय साझेदारी भी निभाई. पडिक्कल की भी 1 साल, 8 महीने और 23 दिन (यानी 631 दिन) बाद टीम में वापसी हो रही है. वहीं, राहुल ने अपने पिछले मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ शतक जड़ा था. वे 77 रन पर रिटायर्ड हर्ट हुए.
यशस्वी जायसवाल भी शानदार लय में नजर आ रहे थे. हालांकि, वे दुर्भाग्यशाली रहे और 37 गेंद में 5 चौकों की मदद से 32 रन बनाकर रनआउट हो गए.
पडिक्कल ने अपना आखिरी मैच कब खेला था?
पडिक्कल ने अपना आखिरी मैच 22 नवंबर 2024 को पर्थ में खेला था. यहां उन्होंने पहली पारी में 0 और दूसरी पारी में 25 रन बनाए थे. इससे पहले. 7 मार्च 2024 को धर्मशाला में अपने डेब्यू टेस्ट मैच में उन्होंने पहली पारी में अर्धशतक जड़ते हुए 65 रन बनाए थे. वहीं, दूसरी पारी में उनकी बैटिंग नहीं आई.
देवदत्त पडिक्कल का कैसा रहा टेस्ट करियर?
देवदत्त पडिक्कल का यह तीसरा टेस्ट है. इससे पहले, उन्होंने 2 टेस्ट मैचों की 3 पारियों में 90 रन बनाए थे. उनका हाईएस्ट स्कोर 103 गेंद में 65 रन है.
पडिक्कल का टी-20 इंटरनेशनल करियर कैसा रहा?
पडिक्कल ने अब तक 2 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 38 रन है. वहीं, वनडे में उन्हें अब तक डेब्यू करने का मौका नहीं मिला है.
पडिक्कल का आईपीएल करियर
पडिक्कल ने 90 आईपीएल मैचों की 89 पारी में 26.71 की औसत और 133.14 की स्ट्राइक रेट से 2270 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 14 अर्धशतक और 1 शतक जड़ा.
श्रीलंका के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11
यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा.




