Begin typing your search...

साल 2017 से लेकर साल 2026 तक, कब-कब बारिश के चलते रद्द हुआ T20I सीरीज का निर्णायक मैच, कितनी बार बराबरी पर खत्म हुई Series?

भारत और वेस्टइंडीज के बीत 5 मैचों की सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई. सीरीज का आखिरी मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया जो बारिश के चलते रद्द हो गया, इससे पहले भी टीम इंडिया के कई निर्णायक मैच बारिश के चलते रद्द हुए हैं.

IND vs WI T20I Series
X

IND vs WI T20I Series

( Image Source:  X/ @BCCI )

India vs West Indies T20i Series: भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब 5 मैचों की टी20 सीरीज खत्म हो गई है. सीरीज का आखिरी मुकाबला 17 अक्टूबर को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया, जो बारिश के चलते रद्द हो गया. इस मैच से पहले दोनों टीमों ने सीरीज के 2-2 मैच जीते थे, जिसके चलते ये सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई.

हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब भारत में बारिश के चलते किसी टी20 सीरीज का आखिरी और निर्णायक मैच बारिश के चलते रद्द हुआ हो, साल 2017 से ये सिलसिला चला आ रहा है. जिसके चलते सीरीज बराबरी पर खत्म होती रही. चलिए आज हम आपको ऐसी ही कुछ सीरीज के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

कब-कब बारिश के चलते रद्द हुआ निर्णायक मैच?

1. भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (साल 2017)

साल 2017 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली गई थी. सीरीज के पहले 2 मैचों में से दोनों टीमों ने 1-1 मैच अपने नाम कर लिया था, जिसके बाद आखिरी और निर्णायक मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाना था, लेकिन उस दिन लगातार हुई बारिश के चलते मैच को बिना कोई गेंद फेंके ही रद्द कर दिया गया था और सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म हो गई थी.

2. भारत बनाम साउथ अफ्रीका (साल 2019)

साल 2019 में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली गई थी. हालांकि इस सीरीज का आखिरी मैच तो नहीं बल्कि पहला ही मैच धर्मशाला में बारिश के चलते रद्द कर दिया गया था. इसके बाद दोनों टीमों ने आखिरी 2 मैचों में से 1-1 मैच जीता था, जिसके चलते ये सीरीज भी बारिश के चलते 1-1 की बराबरी पर खत्म हुई थी.

3. भारत बनाम साउथ अफ्रीका (साल 2022)

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच साल 2022 में 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली गई थी. सीरीज के पहले 4 मैचों में से 2-2 मैच जीतकर दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर थी. जिसके बाद सीरीज का आखिरी और निर्णायक मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना था, लेकिन बारिश के चलते मैच को रद्द करना पड़ा था और ये सीरीज भी 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई थी.

भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच में क्या हुआ?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला बारिश के कारण देरी से शुरू हुआ. इस दौरान मैच को 9-9 ओवर का कर दिया गया था. टॉस जीतकर वेस्टइंडीज ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. जिसके बाद टीम इंडिया ने पहले कर रही थी, लेकिन जब टीम इंडिया 7.4 ओवर में 5 विकेट खोकर 118 रन पर थी तभी तेज बारिश शुरू हो गई और मैच को रद्द करना पड़ा.

अगला लेख