Begin typing your search...

रोहित शर्मा ने 46 गेंद पर जड़े 118 रन, चहल ने चटकाए 4 विकेट... आंकड़ों में जानें इंदौर के होलकर स्टेडियम का T20I रिकॉर्ड

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. पांच मैचों की सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर है, ऐसे में दोनों टीमों की नजर बढ़त बनाने पर होगी. आइए जानते हैं होलकर क्रिकेट स्टेडियम के रिकॉर्ड के बारे में...

IND vs WI 3rd T20I: India’s Records at Indore’s Holkar Stadium
X

IND vs WI 3rd T20I: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी-20 मैच इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. पांच मैचों की सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबरी पर है. वेस्टइंडीज ने दूसरे टी-20 मुकाबले में भारत को 6 विकेट से हराया था.

इंदौर के होलकर स्टेडियम में भारत का सबसे बड़ा टोटल 5 विकेट के नुकसान पर 260 रन है. केएल राहुल इस वेन्यू पर सबसे बड़ी पारी खेलने वाली बल्लेबाज हैं. वहीं, गेंदबाजी में कुलदीप यादव सबसे सफल रहे हैं.

इंदौर के होलकर स्टेडियम में सबसे बड़ा टोटल

इंदौर के होलकर स्टेडियम में सबसे बड़ा टोटल बनाने का रिकॉर्ड भारत के नाम है. श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम ने 2017 में 5 विकेट के नुकसान पर 260 रन बनाए थे. दूसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका है, जिसने भारत के खिलाफ 2022 में 3 विकेट के नुकसान पर 227 रन बनाए थे.

इंदौर के होलकर स्टेडियम में सबसे छोटा टोटल

इंदौर के होलकर स्टेडियम में सबसे छोटा टोटल का रिकॉर्ड श्रीलंका के नाम है. भारत के खिलाफ उसने ७ जनवरी 2020 को भारत के खिलाफ यह स्कोर बनाया था.

इंदौर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

इंदौर में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड केएल राहुल के नाम है. वहीं, सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के नाम है. उन्होंने 46 गेंद में 118 रन बनाए थे, जिसमें 10 छक्के और 12 चौके शामिल थे.

इंदौर में शतक लगाने वाले बल्लेबाज

इंदौर में अब तक केवल दो बल्लेबाज ही शतक लगा पाए हैं. उनके नाम हैं- केएल राहुल और रिली रोसू.

सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज

इंदौर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज कुलदीप यादव हैं. उन्होंने यहां 2 मैचों में 5 विकेट लिए हैं. युजवेंद्र चहल दूसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने 1 मैच में 4 विकेट चटकाए थे.

बेस्ट बॉलिंग फिगर

युजवेंद्र चहल के नाम इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में बेस्ट बॉलिंग फिगर है. उन्होंने यहां श्रीलंका के खिलाफ 2017 में 4 ओवर में 52 रन देकर 4 विकेट लिए थे.



इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में भारत का रिकॉर्ड

इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में भारत ने 4 मैच खेले हैं, जिसमें से उसे 3 मैचों में जीत मिली है. वहीं, एक मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा है.

होलकर स्टेडियम में किन-किन टीमों से भिड़ा भारत?

होलकर स्टेडियम में भारत ने श्रीलंका से 2 मैच, जबकि साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान से 1-1 मैच खेले हैं. इसमें से केवल साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत को हार का सामना करना पड़ा.

भारत और वेस्टइंडीज की टीम पहली बार इंदौर में आमने-सामने होंगी. ऐसे में यह देखने वाली बात होगी कि रोहित शर्मा और कुलदीप यादव का रिकॉर्ड टूटता है या नहीं. इस मैच को जीतकर दोनों टीमों की कोशिश सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाने पर होगी.

क्रिकेट न्‍यूजआंकड़ों देखी
अगला लेख