एक मैच की कितनी फीस, प्राइवेट जेट से लेकर करोड़ों की कार तक, FAQ से जानें Cristiano Ronaldo के पास क्या-क्या
आज Cristiano Ronaldo दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों में शामिल हैं. आलीशान घरों, प्राइवेट जेट और सुपरकार्स के साथ वह 1.4 बिलियन डॉलर के मालिक हैं.
एक मैच का 300,000,000 चार्ज करते हैं Cristiano Ronaldo
क्रिस्टियानो रोनाल्डो सिर्फ फुटबॉल के सुपरस्टार नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे अमीर खिलाड़ियों में भी शामिल हैं. एक मैच से करोड़ों रुपये कमाने वाले रोनाल्डो के पास लगभग 650 करोड़ रुपये का प्राइवेट जेट, अरबों रुपये की सुपरकार्स, कई देशों में फैली आलीशान प्रॉपर्टीज और लग्जरी यॉट जैसी प्रॉपर्टी हैं. आखिर उनकी कुल नेटवर्थ कितनी है, वे सालभर में कितना कमाते हैं और उनके पास कौन-कौन सी महंगी चीजें हैं, आइए FAQ के जरिए.
कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2026 में क्रिस्टियानो रोनाल्डो की की नेट वर्थ 1.4 बिलियन डॉलर (करीब 13,300 करोड़ रुपये) है. वे दुनिया के सबसे अमीर खिलाड़ियों में गिने जाते हैं.
रोनाल्डो सालभर में लगभग 300 मिलियन डॉलर (करीब 2,850 करोड़ रुपये) बताई जाती है. इसमें फुटबॉल कॉन्ट्रैक्ट और ब्रांड डील्स दोनों शामिल हैं.
फोर्ब्स के अनुसार, फुटबॉल खेलने के बदले मिलने वाली सैलरी और खेल से जुड़ी दूूसरी पेमेंट्स से रोनाल्डो को लगभग 235 मिलियन डॉलर (करीब 2,232 करोड़ रुपये) की कमाई होती है.
नाइकी समेत कई बड़े ब्रांड्स के साथ पार्टनरशिप के कारण रोनाल्डो हर साल लगभग 65 मिलियन डॉलर (करीब 617 करोड़ रुपये) की कमाई मैदान के बाहर से करते हैं.
फुटबॉलर के पास Gulfstream G650 प्राइवेट जेट है, जिसकी कीमत करीब 625 से 650 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है. यह जेट लग्जरी इंटीरियर से लैस है.
रोनाल्डो के गैराज में Bugatti, Ferrari, Lamborghini, Rolls-Royce और Mercedes जैसी कई हाई-एंड सुपरकार्स मौजूद हैं. उनकी कार कलेक्शन की कुल कीमत अरबों रुपये में आंकी जाती है.
रोनाल्डो के पास पुर्तगाल, स्पेन, इटली, अमेरिका और सऊदी अरब समेत कई देशों में प्रॉपर्टी हैं. मदीरा में उनका मल्टी-स्टोरी घर और लिस्बन का लग्जरी पेंटहाउस काफी चर्चित हैं.
फुटबॉलर पास अपना खुद का लग्जरी यॉट भी है, जिसकी कीमत लगभग $7 मिलियन (लगभग 58 करोड़ रुपये) है.
एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, रोनाल्डो एक मैच का 30 करोड़ रुपये तक चार्ज कर सकते हैं.




