Begin typing your search...

Govardhan Puja 2026: गोवर्धन पूजा के दिन इन चीजों का करें दान, अन्न और धन की कमी होगी दूर

गोवर्धन पूजा का दिन श्रीकृष्ण को समर्पित है. इस दिन दान करने की मान्यता है. घर में धन और अन्न की कमी दूर करने के लिए भोजन और कपड़े दान करने से फायदा होता है.

govardhan puja
X
हेमा पंत
Edited By:हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 9 Nov 2026 1:21 PM IST

दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा का त्योहार मनाया जाता है. इस साल 10 नवंबर को गोवर्धन पूजा है. यह दिन भगवान श्रीकृष्ण और गोवर्धन महाराज की पूजा के साथ-साथ अन्न और प्रकृति के प्रति आभार जताने का भी अवसर होता है. आपने अक्सर देखा होगा कि इस दिन मंदिरों में तरह-तरह के पकवानों का भोग लगाया जाता है और फिर प्रसाद लोगों में बांटा जाता है.

लेकिन क्या आप जानते हैं कि गोवर्धन पूजा पर पूजा-पाठ के अलावा दान करने का भी खास महत्व माना गया है? अगर आप भी चाहते हैं कि आपके घर में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहे और रसोई में कभी अन्न की कमी न हो, तो गोवर्धन पूजा के दिन अन्न, कपड़े और गाय माता को चारे का दान करें.

गोवर्धन पूजा के दिन क्या करें दान

गोवर्धन पूजा को अन्नकूट के नाम से भी जाना जाता है. इस दिन भगवान कृष्ण को 56 भोग लगाया जाता है. ऐसे में अनाज का दान करना बेहद शुभ माना जाता है. आप जरूरतमंद परिवारों को आटा, चावल, दाल, नमक और चीनी जैसी रोजमर्रा की चीजें दे सकते हैं. अगर संभव हो तो खीर, पूड़ी या मिठाई बनाकर भी बांट सकते हैं. मान्यता है कि अन्न का दान करने से घर में कभी भोजन की कमी नहीं होती.

हरी सब्जियों का करें दान

खाने की थाली में अनाज के साथ सब्जियों का होना भी जरूरी है. गोवर्धन पूजा के दिन हरी सब्जियों का दान करना भी अच्छा माना जाता है. आप पालक, लौकी, गोभी, मेथी या मौसमी सब्जियां मंदिर में दे सकते हैं या किसी जरूरतमंद परिवार की मदद कर सकते हैं. धार्मिक मान्यता के अनुसार, ऐसा करने से जीवन में खुशहाली आती है और कामकाज में आने वाली परेशानियां दूर होती हैं.

गाय के लिए चारे का करें इंतजाम

भगवान श्रीकृष्ण का गायों से विशेष लगाव माना जाता है. यही वजह है कि गोवर्धन पूजा पर गौमाता की सेवा का भी खास महत्व होता है. इस दिन गाय को साफ पानी पिलाएं और हरा चारा, गुड़ या फल खिलाएं. आप किसी गौशाला में चारे का दान भी कर सकते हैं. मान्यता है कि गौसेवा करने से पुण्य मिलता है और घर में सुख-शांति बनी रहती है.

जरूरतमंदों को दें कपड़े

त्योहार के समय हर कोई नए कपड़े पहनना चाहता है, लेकिन कई परिवार ऐसे होते हैं जो अपनी जरूरतें भी पूरी नहीं कर पाते. ऐसे में गोवर्धन पूजा पर किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को नए कपड़े या साफ-सुथरे वस्त्र दान कर सकते हैं. आप बच्चों के कपड़े, साड़ी या पुरुषों के पहनने योग्य वस्त्र दे सकते हैं. धार्मिक मान्यता है कि वस्त्र दान करने से भगवान कृष्ण की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है.


अगला लेख