नवंबर का पहला सप्ताह इन राशियों के लिए रहेगा खास, सिंह-तुला को लाभ तो वृश्चिक की बढ़ेगी चिंता
नवंबर के पहले सप्ताह में सिंह राशि वालों को आर्थिक लाभ और करियर में बदलाव के अवसर मिल सकते हैं, जबकि कन्या, तुला और वृश्चिक राशि के जातकों को नौकरी, कारोबार और पारिवारिक जीवन में सतर्क रहने की जरूरत होगी.
नवंबर का पहला सप्ताह कुछ राशियों के लिए सुख-समृद्धि और सफलता के नए अवसर लेकर आ सकता है, तो कुछ को करियर, कारोबार और पारिवारिक जीवन में सतर्क रहने की जरूरत होगी. सिंह राशि वालों के रुके हुए काम पूरे होने और आर्थिक स्थिति में सुधार के योग बन रहे हैं.
वहीं कन्या राशि के जातकों को नौकरी और कारोबार में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. तुला राशि वालों के कार्यक्षेत्र में बदलाव और वरिष्ठ अधिकारियों से मतभेद की आशंका है, जबकि वृश्चिक राशि के जातकों को पारिवारिक तनाव और मानसिक उलझनों से बचकर रहना होगा. आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए नवंबर के पहले सप्ताह का साप्ताहिक राशिफल.
सिंह साप्ताहिक राशिफल
- तत्व: अग्नि
- स्वामी ग्रह: सूर्य
सिंह राशि वालों के लिए नवंबर का पहला सप्ताह सुख-समृद्धि और सफलता लेकर आ सकता है. इस दौरान आपके कई रुके हुए काम पूरे होंगे और आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा. कारोबारियों को अच्छा मुनाफा हो सकता है. किसी लाभदायक योजना में निवेश करने का अवसर भी मिल सकता है. भौतिक सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों की खरीदारी संभव है. लंबे समय से प्रतीक्षित किसी इच्छा के पूरी होने से मन प्रसन्न रहेगा. नौकरीपेशा लोगों के लिए स्थान परिवर्तन या विभाग में बदलाव अनुकूल साबित हो सकता है. किसी नई योजना या काम की शुरुआत करने के लिए भी समय अच्छा है.
कन्या साप्ताहिक राशिफल
- तत्व: पृथ्वी
- स्वामी ग्रह: बुध
कन्या राशि वालों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है. सप्ताह के पूर्वार्ध में करियर और कारोबार से जुड़ी कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं. स्वास्थ्य और पारिवारिक रिश्तों से जुड़ी चिंताएं भी परेशान कर सकती हैं. नौकरीपेशा लोगों को अपने महत्वपूर्ण काम किसी दूसरे के भरोसे छोड़ने से बचना चाहिए. व्यापार या नौकरी के सिलसिले में की गई यात्रा में कुछ बाधाएं आ सकती हैं. इस सप्ताह अनावश्यक खर्च बढ़ने से आर्थिक बजट प्रभावित हो सकता है. किसी नई योजना में बड़ी रकम लगाने से फिलहाल बचें और सोच-समझकर ही आर्थिक फैसले लें.
तुला साप्ताहिक राशिफल
- तत्व: वायु
- स्वामी ग्रह: शुक्र
तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य फलदायी रहेगा. कार्यक्षेत्र में कुछ अप्रत्याशित बदलाव देखने को मिल सकते हैं. इन बदलावों का असर आपके कामकाज पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों रूपों में पड़ सकता है. सप्ताह के पूर्वार्ध में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मतभेद होने की आशंका है. इस दौरान कामकाज के साथ पारिवारिक जिम्मेदारियां भी आपकी चिंता बढ़ा सकती हैं. कारोबारियों को कोई बड़ा फैसला जल्दबाजी में लेने से बचना होगा. नया व्यवसाय शुरू करने या किसी नई योजना में निवेश करने के लिए फिलहाल समय अनुकूल नहीं है.
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल
- तत्व: जल
- स्वामी ग्रह: मंगल
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सप्ताह कुछ मानसिक उलझनें लेकर आ सकता है. सप्ताह की शुरुआत में घरेलू और कार्यक्षेत्र से जुड़ी परेशानियां तनाव बढ़ा सकती हैं. परिवार के किसी बुजुर्ग सदस्य की सेहत को लेकर चिंता बनी रह सकती है. इस दौरान अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम रखें. आपकी छोटी सी बात भी किसी रिश्ते में तनाव पैदा कर सकती है. नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सतर्क रहना होगा. अपनी योजनाओं को काम पूरा होने से पहले दूसरों के साथ साझा न करें.




