Begin typing your search...

आम का पत्ता-बछड़ी का गोबर और दिवाली की रात... सुमिताचार्य के बताए इस उपाए से 3 महीने में हो जाएगी लड़की की शादी

अगर आपकी शादी में देरी हो रही है और आपको भी जीवनसाथी की तलाश है, तो ज्योतिषाचार्य सुमिताचार्य ने कुंवारी लड़कियों और लड़कों के लिए कुछ खास उपाय बताए हैं. लड़कियों को आम के पत्ते और बछड़ी के गोबर से भगवान शिव और माता गौरी का पिंड बनाना है. वहीं, लड़कों को दीपावली की रात मां दुर्गा के एक विशेष मंत्र का108 बार जाप करना है.

आम का पत्ता-बछड़ी का गोबर और दिवाली की रात... सुमिताचार्य के बताए इस उपाए से 3 महीने में हो जाएगी लड़की की शादी
X

क्या आप भी कुंवारी हैं और आपका विवाह नहीं हो रहा है, शादी में देरी हो रही है, आपको योग्य वर नहीं मिल पा रहा है, तो परेशान न होइए, सुमिताचार्य ने कुंवारी लड़कियों के लिए एक ऐसा उपाय बताया है जिससे जल्द ही आपका विवाह होने में मदद मिलेगी. तो आइए जानते हैं कि क्या है वो उपाय. यह उपाय बेहद आसान है. इसके लिए आपको चाहिए आप का पत्ता और बछड़े का गोबर.

सुमिताचार्य ने स्टेट मिरर से खास बातचीत में बताया कि आपको आप के पत्ते पर बछड़ी का गोबर रखना है, इसके बाद शंकर जी के साथ गौरी होती हैं को केवल गौरी माता का ध्यान करके पिंड बनाना है और फिर इस बहते पानी में प्रवाहित करना है. इस उपाय को करने के बाद झटपट आपकी भी शादी के योग बनेंगे और योग्य वर मिलने में आसानी होगी. इस उपाय को करने से विवाह में आ रही बाधाएं दूर होने और मनचाहा जीवनसाथी मिलने के योग बन सकते हैं. यह उपाय को दीपावली की रात को करना है. यह 3 महीनें में विवाह का प्रकल्प तैयार करा देता है.

इसके अलावा उन्होंने कुंवारे लड़कों के विवाह के लिए भी उपाय बताया, सुमिताचार्य ने बताया कि वे दीपावली की रात दुर्गा सप्तशती के अर्गला स्तोत्र में दिए गए एक मंत्र का जाप कर सकते हैं. ज्योतीष सुमिताचार्य के अनुसार, विवाह में देरी या बार-बार रिश्ता टूटने जैसी परेशानियों के लिए मां दुर्गा की आराधना की जाती है.




इसके लिए पुरुष दुर्गा सप्तशती के अर्गला स्तोत्र में बताए गए इस मंत्र का जाप कर सकते हैं.

मंत्र: त्नीं मनोरमां देहि मनोवृत्तानुसारिणीम्।

तारिणीं दुर्गसंसारसागरस्य कुलोद्भवाम्॥

यह मंत्र मां दुर्गा से मन के अनुकूल और अच्छे गुणों वाली जीवनसंगिनी मिलने की प्रार्थना करता है. इसमें देवी से ऐसी पत्नी का आशीर्वाद मांगा जाता है, जो जीवन में सुख और सहयोग का आधार बने.

सुमिताचार्य के अनुसार, जिन पुरुषों के विवाह में परेशानी आ रही है, उन्हें दीपावली की रात इस मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए. इसके लिए रात में स्नान करके साफ कपड़े पहनें और पूजा के स्थान पर बैठें. मां दुर्गा का ध्यान करते हुए पूरी श्रद्धा और शांत मन से मंत्र का उच्चारण करें. मंत्र जाप पूरा होने के बाद मां दुर्गा से अपने विवाह में आ रही बाधाएं दूर करने की प्रार्थना करें.

हमें Whatsapp पर फॉलो करें हमें Instagram पर फॉलो करें

इसके साथ ही दीपावली पर पूजे जाने वाले भगवान गणेश और मां लक्ष्मी के सामने भी मनोकामना रखें. उनसे प्रार्थना करें कि जीवन में विवाह का शुभ योग बने और एक अच्छा जीवनसाथी मिले.

अगला लेख