शनि-केतु की वजह से आने वाले दिनों में इन राशियों की बदल जाएगी किस्मत, जीवन में हो सकता है बड़ा बदलाव
ज्योतिष शास्त्र में शनि और केतु के बीच बन रहा षडाष्टक योग बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. यह योग तब बनता है जब दो ग्रह कुंडली में 6ठे और 8वें स्थान पर होते हैं. वर्तमान में शनि मीन राशि और केतु सिंह राशि में स्थित हैं, जिससे कुछ राशियों के लिए शुभ परिणाम और अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं.
ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल और उनका अन्य ग्रहों के साथ मिलकर बनने वाला संयोग बहुत ही महत्वपूर्ण होता है. ग्रह अगर कुंडली में शुभ स्थिति में होते हैं तो जातकों के जीवन में हर तरह की सुख-सुविधाएं प्राप्ति होती हैं. ऐसा ही दो ग्रहों के संयोग से शुभ स्थिति बनी हुई है. दरअसल शनि और केतु की पोजिशन से षडाष्टक योग का निर्माण हुआ है. षडाष्टक दो शब्दों से मिलकर बना है. षट यानी 6 और अष्टक यानी 8.
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब दो ग्रह एक दूसरे से 6ठे और और 8वें पोजिशन में होते हैं तो इससे दोनों ग्रहों के बीच का संबंध षडाष्टक योग कहलाता है. आपको बता दें कि शनि और केतु के बीच यह षडाष्टक योग चल रहा है. शनि अभी मीन राशि में हैं और केतु सिंह राशि में जो 25 नवंबर 2026 तक रहेंगे. इस योग के चलते कुछ राशि वालों को आने वाले दिनों में अच्छी खबरें और ऊंचा मुकाम हासिल हो सकता है. अचानक धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं.
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए आने वाला समय बहुत ही शुभ और अच्छा रहेगा. शनि-केतु के संयोग से बना षडाष्टक योग आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि करवाएंगा. करियर-कारोबार में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल होगी और समाज में बड़ा मान-सम्मान और प्रभाव में वृद्धि होगी. अगर आर्थिक पक्ष की बात करें तो आपकी कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है. जमीन या मकान का सपना पूरा हो सकता है. आपकी कुछ इच्छाएं पूरी होंगी.
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए शनि-केतु के योग से बना षडाष्टक योग अनुकूल परिणाम लेकर आने वाला है. परिस्थितियां चाहे कितनी भी चुनौतीपूर्ण क्यों न हों, आप अपनी बुद्धिमत्ता और समझदारी के बल पर लाभ के अवसर तलाशने में सफल रहेंगे. कानूनी मामलों, सरकारी कार्यों या लंबे समय से चले आ रहे विवादों में सकारात्मक निर्णय मिलने की संभावना है. आर्थिक मामलों में स्थिरता बनी रहेगी और आय के निरंतर स्रोत आपके वित्तीय पक्ष को मजबूत बनाएंगे.
सिंह राशि
25 नवंबर तक कोई न कोई बड़ी खुशखबरी आपके खाते में आ सकती है. सिंह राशि वालों के लिए यह अवधि भाग्यवृद्धि और आर्थिक उन्नति के संकेत दे रही है. विदेश से जुड़े कार्य, आयात-निर्यात व्यवसाय या अंतरराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को विशेष लाभ मिलने के योग हैं. अचानक धन प्राप्ति के अवसर बन सकते हैं. करियर में आपकी उपलब्धियों की सराहना होगी और सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा. आपकी पहचान और प्रभाव में वृद्धि होगी, जिससे नए अवसरों के द्वार खुल सकते हैं.
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए आने वाला समय परिश्रम का सकारात्मक प्रतिफल लेकर आएगा. लंबे समय से किए गए प्रयास अब सफलता का रूप लेते दिखाई देंगे. जो लोग नौकरी में बदलाव या बेहतर अवसर की तलाश में हैं, उन्हें आकर्षक वेतन और सुविधाओं के साथ नई जिम्मेदारी मिल सकती है. कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और आपकी कार्यकुशलता की खुलकर प्रशंसा होगी.
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए षडाष्टक योग बहुत ही शुभ और सफलता से भरा हुआ होगा. व्यापार से जुड़े जातकों को कोई महत्वपूर्ण और लाभदायक सौदा मिलने की संभावना है, जिससे कारोबार को नई दिशा और विस्तार मिल सकता है. साझेदारी में किए जा रहे कार्यों में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे और सहयोगियों का पूरा समर्थन मिलेगा. परिवार में यदि किसी प्रकार के मतभेद या तनाव चल रहे हैं, तो उनमें सुधार आने के संकेत हैं.




