Begin typing your search...

7 जुलाई को वक्री बुध का मिथुन राशि में प्रवेश, जानें 12 राशियों के करियर-कारोबार पर कैसा होगा असर

7 जुलाई को वक्री बुध मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, इस गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों के करियर, कारोबार और कार्यक्षेत्र पर अलग-अलग देखने को मिल सकता है.

7 जुलाई को वक्री बुध का मिथुन राशि में प्रवेश, जानें 12 राशियों के करियर-कारोबार पर कैसा होगा असर
X
State Mirror Astro
By: State Mirror Astro5 Mins Read

Updated on: 7 July 2026 6:00 AM IST

ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, व्यापार, संचार, तर्क क्षमता और शिक्षा का कारक माना जाता है. 7 जुलाई को बुध अपनी वक्री अवस्था में कर्क राशि से निकलकर अपनी ही राशि मिथुन में प्रवेश करेंगे. बुध 24 जुलाई तक वक्री रहेंगे, इसके बाद मार्गी हो जाएंगे. वहीं 5 अगस्त को बुध मिथुन से निकलकर दोबारा कर्क राशि में प्रवेश करेंगे.

बुध का यह राशि परिवर्तन सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन में अलग-अलग तरह के बदलाव लेकर आएगा. किसी की आर्थिक स्थिति प्रभावित होगी तो किसी के करियर, रिश्तों और स्वास्थ्य पर इसका असर देखने को मिल सकता है. आइए जानते हैं इस गोचर का सभी राशियों पर क्या प्रभाव रहेगा.

मेष

मेष राशि वालों के लिए बुध आपकी कुंडली में तीसरे और छठे भाव के स्वामी होते हैं. बुध आपके तीसरे भाव में रहेंगे. वक्री अवधि में भाई-बहनों से मतभेद, छोटी यात्राओं में बाधा और जरूरी दस्तावेजों में सावधानी रखें. 24 जुलाई के बाद कार्यों में गति आएगी.

वृषभ

वृषभ राशि वालों के लिए बुध आपकी कुंडली में दूसरे और पांचवें भाव के स्वामी होते हैं. बुध दूसरे भाव में रहेंगे. खर्च बढ़ सकते हैं और धन संबंधी फैसलों में सोच-समझकर कदम उठाएं. परिवार में वाणी पर संयम रखें. मार्गी होने के बाद आर्थिक स्थिति बेहतर होगी.

मिथुन

मिथुन राशि वालों के लिए बुध आपकी लग्न या राशि स्वामी होने के साथ-साथ आपके चौथे भाव के भी स्वामी होते हैं. बुध आपकी ही राशि में रहेंगे. वक्री अवस्था में आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता प्रभावित हो सकती है. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. 24 जुलाई के बाद करियर और व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं.

कर्क

कर्क राशि वालों के लिए बुध ग्रह आपकी कुंडली में तीसरे तथा द्वादश भाव के स्वामी होते हैं. बुध बारहवें भाव में रहेंगे. अनावश्यक खर्च और मानसिक तनाव बढ़ सकता है. विदेश से जुड़े कार्यों में देरी संभव है. बुध के मार्गी होने पर रुके हुए काम आगे बढ़ेंगे.

सिंह

सिंह राशि वालों के लिए बुध आपकी कुंडली में दूसरे तथा लाभ भाव के स्वामी होते हैं. बुध लाभ भाव में रहेंगे. आय में देरी और मित्रों से मतभेद हो सकते हैं. निवेश में सावधानी रखें. 24 जुलाई के बाद नए लाभ के अवसर बनेंगे.

कन्या

कन्या राशि वालों के लिए बुध लग्न या राशि के स्वामी होने के साथ-साथ आपके कर्म भाव के भी स्वामी होते हैं. बुध कर्म भाव में रहेंगे. कार्यस्थल पर गलतफहमियां और निर्णयों में देरी हो सकती है. मार्गी होने के बाद करियर में प्रगति और सम्मान मिलने के योग हैं.

तुला

तुला राशि वालों के लिए बुध आपकी कुंडली में भाग्य तथा द्वादश भाव के स्वामी होते हैं. बुध भाग्य भाव में रहेंगे. यात्रा, शिक्षा और कानूनी मामलों में रुकावट आ सकती है. 24 जुलाई के बाद भाग्य का साथ मिलेगा और कार्य सफल होंगे.

वृश्चिक

वृश्चिक राशि वालों के लिए बुध आपकी कुंडली में आठवें तथा लाभ भाव के स्वामी होते हैं. बुध अष्टम भाव में रहेंगे. निवेश, स्वास्थ्य और गोपनीय मामलों में सतर्क रहें. किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले अच्छी तरह जांच करें.

धनु

धनु राशि वालों के लिए बुध आपकी कुंडली में सातवें तथा दशम भाव के स्वामी होते हैं. बुध सप्तम भाव में रहेंगे. वैवाहिक जीवन और साझेदारी में संवाद की कमी से तनाव हो सकता है. बुध के मार्गी होने पर रिश्ते और व्यापार दोनों में सुधार होगा.

मकर

मकर राशि वालों के लिए बुध आपकी कुंडली में छठे तथा भाग्य भाव के स्वामी होते हैं. बुध छठे भाव में रहेंगे. कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है और स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा. 24 जुलाई के बाद नौकरी और कारोबार में स्थिति बेहतर होगी.

कुंभ

कुंभ राशि वालों के लिए बुध आपकी कुंडली में पांचवें और आठवें भाव के स्वामी ग्रह होते हैं. बुध पंचम भाव में रहेंगे. पढ़ाई, प्रेम संबंध और संतान से जुड़े मामलों में धैर्य रखें. बुध के मार्गी होने पर शिक्षा और प्रेम जीवन में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे.

मीन

मीन राशि वालों के लिए बुध आपकी कुंडली में चौथे तथा सातवें भाव के स्वामी होते हैं.बुध चौथे भाव में रहेंगे. परिवार, वाहन और संपत्ति से जुड़े मामलों में सावधानी रखें. 24 जुलाई के बाद घरेलू सुख बढ़ेगा और अटके काम पूरे होने लगेंगे.

अगला लेख