Begin typing your search...

दिवाली से पहले रवि पुष्य नक्षत्र का शुभ संयोग, सोना-चांदी, मकान और वाहन खरीदने के लिए मिलेगा खास मुहूर्त

दिवाली से पहले खरीदारी और नए काम की शुरुआत के लिए 1 नवंबर 2026 का दिन बेहद खास रहने वाला है. इस दिन रविवार और पुष्य नक्षत्र के संयोग से रवि पुष्य योग बनेगा. ज्योतिष शास्त्र में इसे बेहद शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इस योग में सोना-चांदी, वाहन और संपत्ति खरीदना फलदायी होता है.

दिवाली से पहले रवि पुष्य नक्षत्र का शुभ संयोग, सोना-चांदी, मकान और वाहन खरीदने के लिए मिलेगा खास मुहूर्त
X
( Image Source:  Image Source : Google gemini )
State Mirror Astro
Edited By:State Mirror Astro2 Mins Read

Updated on: 1 Nov 2026 6:00 AM IST

दिवाली से पहले खरीदारी और नए कार्यों की शुरुआत के लिए 1 नवंबर 2026 को बेहद शुभ संयोग बन रहा है. इस दिन रविवार और पुष्य नक्षत्र का मेल होने से रवि पुष्य योग का निर्माण होगा. ज्योतिष शास्त्र में इस संयोग को अत्यंत शुभ और फलदायी माना गया है. मान्यता है कि इस नक्षत्र में सोना-चांदी, वाहन, जमीन और मकान जैसी संपत्तियों की खरीदारी करने से सुख-समृद्धि आती है. ऐसे में दिवाली से पहले यह दिन खरीदारी के साथ नए काम की शुरुआत के लिए भी खास रहेगा.

जब रविवार के दिन पुष्य नक्षत्र पड़ता है, तब रवि पुष्य योग बनता है. रविवार सूर्यदेव को समर्पित है. वैदिक ज्योतिष में सूर्य को आत्मविश्वास, पद-प्रतिष्ठा, मान-सम्मान और नेतृत्व क्षमता का कारक माना गया है. वहीं पुष्य नक्षत्र को सुख, समृद्धि, स्थिरता और शुभता से जोड़कर देखा जाता है. इसी वजह से रवि पुष्य नक्षत्र को खरीदारी, निवेश और नए कार्यों की शुरुआत के लिए अनुकूल माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस योग में किए गए शुभ कार्यों से जीवन में उन्नति, प्रतिष्ठा और आर्थिक संपन्नता के अवसर बढ़ते हैं.

ज्योतिष में पुष्य नक्षत्र?

वैदिक ज्योतिष में कुल 27 नक्षत्र बताए गए हैं. इनमें पुष्य नक्षत्र को विशेष शुभ और कल्याणकारी माना जाता है. इसे स्थिरता, समृद्धि, उन्नति और शुभ फल प्रदान करने वाला नक्षत्र कहा जाता है. धार्मिक मान्यता है कि पुष्य नक्षत्र में खरीदी गई वस्तुएं लंबे समय तक सुख और समृद्धि का आधार बनती हैं. इस दिन पूजा-पाठ, धार्मिक अनुष्ठान और नए कार्यों की शुरुआत करना भी शुभ माना जाता है. व्यापारी इस अवसर पर नए बहीखाते शुरू करते हैं, जबकि कई लोग लक्ष्मी-गणेश की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना करते हैं.

रवि पुष्य नक्षत्र में क्या खरीदना माना जाता है शुभ?

सोने-चांदी के सिक्के, आभूषण और कीमती धातुएं खरीदना शुभ माना जाता है.

नई कार, बाइक या अन्य वाहन की बुकिंग और डिलीवरी के लिए यह दिन अच्छा माना जाता है.

घर, फ्लैट, प्लॉट और अन्य अचल संपत्ति में निवेश करना शुभ माना जाता है.

नए बर्तन, उपयोगी घरेलू वस्तुएं और कीमती सामान खरीद सकते हैं.

-देवी-देवताओं की प्रतिमाएं, पूजा के बर्तन और धार्मिक सामग्री खरीदना भी शुभ माना जाता है.

अगला लेख