Begin typing your search...

30 साल बाद मीन राशि में बनेगा बुध-शनि का खास संयोग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

वैदिक ज्योतिष के अनुसार 11 अप्रैल को बुध ग्रह मीन राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से शनि ग्रह मौजूद हैं. इस तरह लगभग 30 साल बाद बुध-शनि की दुर्लभ युति बनने जा रही है, जिसे ज्योतिष में काफी प्रभावशाली माना जाता है.

30 साल बाद मीन राशि में बनेगा बुध-शनि का खास संयोग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत
X
( Image Source:  AI SORA )
State Mirror Astro
By: State Mirror Astro2 Mins Read

Updated on: 9 April 2026 6:30 AM IST

वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रह समय-समय पर अपनी राशि बदलते रहते हैं और इस दौरान अन्य ग्रहों के साथ युति भी बनाते हैं. इन युतियों का प्रभाव न केवल व्यक्ति विशेष बल्कि पूरे विश्व पर भी पड़ता है. किसी भी राशि में ग्रहों का एक साथ आना कुछ लोगों के लिए शुभ तो कुछ के लिए चुनौतीपूर्ण परिणाम दे सकता है.

ज्योतिष गणना के अनुसार 11 अप्रैल को बुद्धि, वाणी और व्यापार के कारक ग्रह बुध मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. इस राशि में पहले से ही कर्म और न्याय के देवता शनि विराजमान हैं. ऐसे में मीन राशि में बुध और शनि की युति लगभग 30 वर्षों बाद बनने जा रही है. ज्योतिष शास्त्र में इस युति को काफी प्रभावशाली माना जाता है. आइए जानते हैं किन राशियों के लिए यह संयोग विशेष रूप से लाभकारी साबित हो सकता है.

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए बुध-शनि की यह युति बेहद शुभ संकेत लेकर आ सकती है. यह योग आपकी कुंडली के लाभ भाव में बनेगा, जिससे आय में बढ़ोतरी के प्रबल योग बनेंगे. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है, वहीं व्यापारियों को अच्छा मुनाफा होने के संकेत हैं. निवेश से भी लाभ मिलने की संभावना है. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और कोई बड़ा आर्थिक अवसर मिल सकता है. हालांकि खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, इसलिए बजट बनाकर चलना बेहतर रहेगा. साथ ही सेहत को लेकर भी थोड़ी सावधानी रखना जरूरी होगा.

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लिए यह युति खास फल देने वाली साबित हो सकती है, क्योंकि इस राशि के स्वामी स्वयं बुध हैं. ऐसे में यह गोचर आपके लिए कई नए अवसर लेकर आएगा. करियर और व्यापार में विस्तार के योग बनेंगे और आय के नए स्रोत खुल सकते हैं. इस समय आपको कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. काम के सिलसिले में नए संपर्क बनेंगे, जो भविष्य में लाभदायक साबित होंगे.

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए भी बुध और शनि का यह संयोग अनुकूल परिणाम देने वाला रहेगा. इस दौरान आपको धन कमाने के नए अवसर मिलेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आपके काम की सराहना होगी. लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है. व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं और नौकरीपेशा लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है, जो आपके करियर के लिए फायदेमंद रहेगी.

अगला लेख