Begin typing your search...

8 या 9 घंटे सोकर भी होती है थकान, बॉडी के लिए कितनी नींद जरूरी, ऐसे कम सोने से भी चलेगा काम

अगर भरपूर 8–9 घंटे सोने के बाद भी शरीर में भारीपन और थकान बनी रहती है, तो यह सिर्फ नींद की मात्रा का नहीं, बल्कि आपकी लाइफस्टाइल का साइन हो सकता है. आज के समय में गलत खानपान, स्क्रीन टाइम और मानसिक तनाव नींद की क्वालिटी को प्रभावित करते हैं, जिससे आराम पूरा नहीं मिल पाता.

8 या 9 घंटे सोकर भी होती है थकान, बॉडी के लिए कितनी नींद जरूरी, ऐसे कम सोने से भी चलेगा काम
X
( Image Source:  AI SORA )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत4 Mins Read

Updated on: 18 April 2026 12:46 PM IST

8–9 घंटे की पूरी नींद लेने के बाद भी अगर आप सुबह उठकर थकान महसूस करते हैं, तो इसका मतलब सिर्फ नींद की कमी नहीं, बल्कि उसकी क्वालिटी में कमी हो सकती है. आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, गलत खानपान और बढ़ता स्ट्रेस शरीर को अंदर से थका देता है, जिससे ज्यादा सोने के बाद भी फ्रेशनेस महसूस नहीं होती.

नींद शरीर के लिए “रिपेयर टाइम” है. यानी जितना ज्यादा शरीर को डैमेज होगा, उतनी ज्यादा नींद की जरूरत पड़ेगी. अगर लाइफस्टाइल सही हो, बैलेंस डाइट हो और मन शांत रहे, तो धीरे-धीरे शरीर कम नींद में भी बेहतर तरीके से काम कर सकता है. सद्गगुरू ने बताया कि शरीर को 3-4 घंटे की नींद काफी होती है. साथ ही उन्होंने नींद को नैचुरली कम करने का तरीका भी शेयर किया है.

नींद क्यों जरूरी है?

  • नींद वह समय है जब शरीर खुद को ठीक करता है.
  • शरीर सेल लेवल पर रिपेयर करता है.
  • दिनभर की थकान और टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है.
  • एनर्जी सिस्टम को बैलेंस करता है. यानी, अगर आप गलत खानपान, स्ट्रेस और अनहेल्दी लाइफस्टाइल जी रहे हैं, तो शरीर को ज्यादा मेंटेनेंस टाइम यानी नींद चाहिए होगी.

क्या 8–9 घंटे की नींद जरूरी है?

  • हर व्यक्ति के लिए नींद की जरूरत अलग होती है. किसी को 7 घंटे में ही फ्रेशनेस मिल सकती है.
  • किसी को 9 घंटे के बाद भी थकान महसूस हो सकती है.
  • सद्गुरु के अनुसार, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप अपने शरीर को कितना डैमेज कर रहे हैं. अगर लाइफस्टाइल सही हो, तो धीरे-धीरे नींद की जरूरत कम हो सकती है.

कैसे कम करें सोने की आदत?


सद्गुरु ने बताया कि आपको ऐसे काम करने चाहिए, जिनसे आप अपने आप ही जाग जाएं. अगर आप हेल्दी डाइट लेते हैं और अपने शरीर फिजिकली एक्टिव रखते हैं, तो लगभग 3 से 4 हफ़्तों के भीतर आपकी नींद की ज़रूरतें नैचुरली कम हो जाएंगी.

24x24 टेक्निक क्या है?

  • यह एक खास योगिक तरीका है, जो खाने के तरीके से जुड़ा है. हर निवाले को कम से कम 24 बार चबाएं.
  • कुल मिलाकर 24 निवाले ही खाएं. इससे खाना मुंह में ही अच्छी तरह पचने लगता है और शरीर पर लोड कम पड़ता है. नतीजा, सुस्ती कम होती है और नींद की क्वालिटी बेहतर होती है.

ब्रह्म मुहूर्त का महत्व

अगर आप सही तरीके से खाना और लाइफस्टाइल फॉलो करते हैं, तो शरीर खुद ही सुबह जल्दी उठने लगता है.

  • सुबह करीब 3:30 बजे का समय योग में ब्रह्म मुहूर्त कहा जाता है.
  • इस समय दिमाग और शरीर सबसे ज्यादा एक्टिव और शांत होते हैं.
  • ध्यान और योग के लिए यह सबसे अच्छा समय माना जाता है.

90 मिनट रूल क्या है?

  • खाना हमेशा ताजा होना चाहिए.
  • बना हुआ खाना 90 मिनट के अंदर खा लेना चाहिए.
  • ज्यादा देर रखा खाना “इनेर्शिया” यानी सुस्ती बढ़ाता है.
  • ऐसा खाना शरीर को भारी बनाता है, जिससे आपको ज्यादा नींद की जरूरत पड़ती है.

केमिकल और प्रोसेस्ड फूड से दूरी

  • आज के समय में खाने में केमिकल और प्लास्टिक का असर बढ़ गया है.
  • ऐसा खाना शरीर में ठीक से एब्जॉर्ब नहीं होता.
  • इससे टॉक्सिन्स बढ़ते हैं और थकान महसूस होती है.
  • सद्गुरु के मुताबिक, नेचुरल और हल्का खाना 2–4 घंटे में शरीर का हिस्सा बन जाता है, जिससे नींद की जरूरत कम होती है.

क्या कम नींद में भी काम चल सकता है?

हेल्दी डाइट लेते हैं. फिजिकली एक्टिव रहते हैं. मन को शांत और खुश रखते हैं. तो 3–4 हफ्तों में शरीर खुद एडजस्ट होकर कम नींद में भी फ्रेश महसूस कर सकता है. नींद की सही मात्रा सिर्फ 8–9 घंटे नहीं, बल्कि आपकी लाइफस्टाइल पर निर्भर करती है.

अगला लेख