Begin typing your search...

बिरयानी-बटर चिकन खाकर भी कैसे फिट रहते हैं Suryakumar Yadav, ये चीजें नहीं हैं डाइट का हिस्सा

सूर्यकुमार यादव की फिटनेस देखकर शायद ही कोई अंदाजा लगाए कि उनकी पसंदीदा लिस्ट में बिरयानी और बटर चिकन भी शामिल हैं. लेकिन इन चीजों के साथ भी वह अपने फिटनेस रूटीन को बैलेंस रखते हैं.

बिरयानी-बटर चिकन खाकर भी कैसे फिट रहते हैं Suryakumar Yadav, ये चीजें नहीं हैं डाइट का हिस्सा
X
( Image Source:  instagram-@surya_14kumar )
हेमा पंत
Edited By:हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 1 Oct 2026 12:17 PM IST

मैदान पर सूर्यकुमार यादव की फुर्ती और फिटनेस देखकर अक्सर मन में सवाल आता है कि आखिर वह खुद को इतना फिट कैसे रखते हैं. खास बात यह है कि उनकी डाइट सिर्फ उबली सब्जियों और सादे खाने तक सीमित नहीं है. वह हफ्ते में कम से कम दो बार बिरयानी और बटन चिकन खाते हैं. अब आप सोच रहे होंगे भला ये दोनों चीजें खाकर कोई कैसे फिट हो सकता है?

दरअसल अगर आप कोई भी चीज बैलेंस मात्रा में लें, तो वह बॉडी के लिए हेल्दी होती है. इसी तरह सूर्यकुमार भी बिरयानी और बटन चिकन को अपनी जरूरत के हिसाब से खाते हैं. हालांकि, हर व्यक्ति की कैलोरी और न्यूट्रिशन की जरूरत अलग होती है, इसलिए किसी खिलाड़ी की डाइट को हूबहू अपनाने के बजाय अपनी जरूरत के मुताबिक बैलेंस बनाना ज्यादा जरूरी है.

क्या है सूर्यकुमार यादव की डाइट?

instagram-@surya_14kumar

सूर्यकुमार ने ह्यूमन्स ऑफ़ बॉम्बे ओरिजिनल्स से बातचीत में अपनी पसंद के खाने का जिक्र किया था. उनकी डाइट में हमेशा बिरयानी और बटर चिकन जरूर रहता है. सूर्य कुमार ने बताया कि फिट रहने के लिए अपनी पसंद का खाना हमेशा के लिए छोड़ना जरूरी नहीं है. बस इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आप उसे कितना और कब खा रहे हैं. अपनी एक्सरसाइज और दिनभर की मेहनत के हिसाब से खाने की मात्रा तय करके पसंदीदा चीजों का भी मजा लिया जा सकता है.

कैसे घटाया था सूर्यकुमार ने वजन?

instagram-@surya_14kumar

सूर्यकुमार की फिटनेस जर्नी में असली बदलाव हर्निया की सर्जरी के बाद शुरू हुआ. साल 2023 में उन्होंने बताया था कि चोट लगने से पहले उनका वजन करीब 93 किलो हो गया था. इसके बाद बेंगलुरु की नेशनल क्रिकेट अकादमी में रिकवरी के दौरान उन्होंने अपने डेलीरूटीन पर खास ध्यान देना शुरू किया. उन्होंने खाने-पीने से लेकर एक्सरसाइज और नींद तक, हर चीज को एक तय रूटीन में ढाल लिया. धीरे-धीरे यही अनुशासन उनकी फिटनेस का अहम हिस्सा बन गया.

कौन-सी चीजें नहीं है डाइट का हिस्सा?

फिटनेस पर ध्यान बढ़ा तो सूर्यकुमार ने अपनी प्लेट में भी बदलाव करना शुरू कर दिया. उन्होंने चीनी और मिठाई कम कर दी और चावल की मात्रा भी घटाई. इसकी जगह ज्वार, बाजरा और रागी की रोटियों को खाने में शामिल किया. लॉकडाउन के दिनों में उन्होंने अपनी एक्सरसाइज पर भी खूब मेहनत की. इस तरह खाने की आदतों में बदलाव और रोजाना वर्कआउट ने उनकी फिटनेस को बेहतर बनाने में मदद की.


अगला लेख