Begin typing your search...

लाल साड़ी, गजरा और सिंदूर... लंबे समय बाद सोनाक्षी सिन्हा का ट्रेडिशनल लुक वायरल, इस एक्ट्रेस ने दिया था खूबसूरत तोहफा

सोनाक्षी सिन्हा लंबे समय बाद साड़ी में नजर आईं और अपने खूबसूरत ट्रेडिशनल लुक से फैंस का ध्यान खींच लिया. एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने पिछली बार अपनी शादी के दौरान साड़ी पहनी थी. इस बार लाल साड़ी में उनका अंदाज बेहद खास रहा. खास बात यह है कि यह साड़ी उनकी करीबी दोस्त हुमा कुरैशी ने उन्हें गिफ्ट की है.

लाल साड़ी, गजरा और सिंदूर... लंबे समय बाद सोनाक्षी सिन्हा का ट्रेडिशनल लुक वायरल, इस एक्ट्रेस ने दिया था खूबसूरत तोहफा
X
( Image Source:  Instagram: Sonakshi Sinha )

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में लंबे समय बाद साड़ी पहनने के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि पिछली बार उन्होंने यह ट्रेडिश्नल ड्रेस अपनी शादी के दिन पहनी थी. दरअसल, सोनाक्षी को शुरू से ही ट्रेडिशनल साड़ियों का शौक है और उन्होंने इन्हें अपने वार्डरोब में खास जगह भी दी है. जिस लाल साड़ी में एक्ट्रेस ने रीसेंट फोटोज शेयर की हैं इसकी खासियत है कि वो उन्हें उनकी दोस्त और एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने गिफ्ट की है.

इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए सोनाक्षी ने लिखा, “पिछली बार मैंने साड़ी अपनी शादी के समय पहनी थी... इतने समय बाद इसे पहनकर अच्छा लगा. एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि यह साड़ी उन्हें उनकी करीबी दोस्त और हुमा कुरैशी ने गिफ्ट में दी थी.

सोनाक्षी लाल साड़ी में अलग-अलग पोज देती नजर आ रही हैं, इसके साथ उन्होंने मैचिंग चूड़ियां और इयररिंग्स पहने हैं. उन्होंने बालों का जूड़ा बनाया हुआ है और गजरा लगाया हुआ है. मंगलसूत्र व सिंदूर के साथ उनका यह ट्रेडिशनल लुक पूरा हुआ.

मेकअप की बात करें तो सोनाक्षी ने न्यूड लिपस्टिक के साथ सॉफ्ट लुक चुना. यह फोटोज अपनी बालकनी में क्लिक की हैं. सोनाक्षी ट्रेडिशनल लुक में शानदार दिख रही थीं.

सोनाक्षी सिन्हा ने हमेशा सदाबहार साड़ियों के लिए अपना प्यार दिखाया है. अपनी शादी के लिए भी उन्होंने अपनी मां की पुरानी चिकनकारी साड़ी पहनी थी जबकि रिसेप्शन के लिए क्लासिक लाल बनारसी साड़ी पहनी थी. सोनाक्षी ने अपने वॉर्डरोब में ट्रडिश्नल साड़ियों को खास जगह दी है.

जून 2024 में जहीर इकबाल के साथ अपनी शादी के लिए, सोनाक्षी सिन्हा ने एक ट्रेडिश्नल साड़ी ही चुनी थी, जो सदाबहार इंडियन स्टाइल और परिवार की यादों को दर्शाती थी. उन्होंने आइवरी रंग की 44 साल पुरानी चिकनकारी साड़ी पहनी, जो उनकी मां पूनम सिन्हा की थी.प्योर सिल्क जॉर्जेट की इस साड़ी पर बारीक हाथ की चिकनकारी का काम किया गया था.

इसके अलावा अपने वेडिंग रिसेप्शन के लिए सोनाक्षी ने डिजाइनर संजय गर्ग के लेबल 'रॉ मैंगो' की गहरे लाल रंग की बनारसी सिल्क साड़ी चुनी.'चांद बूटा' नाम की यह साड़ी शुद्ध कतान सिल्क से बनी थी और इस पर सोने के रंग के अर्ध-चंद्रमा और फूलों के डिजाइन के साथ-साथ भारी जरी का बॉर्डर भी था.

उन्होंने अपने ब्राइडल लुक को पन्ने और सोने के चोकर, बड़े झुमकों और ट्रडिश्नल लाल चूड़ों के साथ पूरा किया. सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून, 2024 को मुंबई में एक निजी समारोह में अपने लंबे समय के साथी जहीर इकबाल से शादी की थी.

अगला लेख