Begin typing your search...

फ्लोरल टैसल्स और पिंक बॉर्डर वाली साड़ी में छाईं श्रद्धा कपूर, चोकर ने लुक में लगाए चार चांद

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'ईठा' के प्रमोशन में बिजी हैं. इसी बीच उनका नया ट्रेडिशनल लुक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. पीली साड़ी, गुलाबी कढ़ाई वाले ब्लाउज और खूबसूरत चोकर में श्रद्धा बेहद खूबसूरत लग रही हैं. उनके साड़ी लुक की बारीक कढ़ाई और फ्लोरल टैसल्स खास आकर्षण बने हुए हैं.

फ्लोरल टैसल्स और पिंक बॉर्डर वाली साड़ी में छाईं श्रद्धा कपूर, चोकर ने लुक में लगाए चार चांद
X

बॉलीवुड स्टार श्रद्धा कपूर जल्द ही आपको फिल्म ईठा में नजर आएंगी और इन दिनों को फिल्म के प्रमोशन को लेकर बिजी हैं. फिल्म को लक्ष्मण उतेकर ने डायरेक्ट किया है. इसी बीच उन्होंने एक लेटेस्ट फोट शूट कराया है और पीली साड़ी में कुछ फोटोज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं. उनके लुक का सबसे खास बात रहा उनका चोकर जो उन्होंने गले में पहना है.

कैसी है श्रद्धा की साड़ी?

Instagram : Shraddha

श्रद्धा की साड़ी की बात करें तो वो एक ट्रेडिशनल साड़ी है जिसमें बहुत बारीकी से काम किया गया है. साड़ी के बीच-बीच में गुलाबी रंग से कढ़ाई की हुई है और पीरा साड़ी में सुंदर गुलाबी बॉर्डर भी लगा हुआ है.

फूल वाले टैसल्स ने बढ़ाई पल्लू की सुंदरता

Instagram : Shraddha

पल्लू में लगे फूल वाले टैसल्स इसकी खूबसूरती को और बढ़ा देते हैं. वहीं अगर ब्लाउज की बात करें तो यह पिंक कलर का है, इस पर फूलों की कढ़ाई बारीकी से की गई है.इसके साथ ही गले में पहना हुआ चोकर खूबसूरती में चार चांद लगा देता है.

कैसी है श्रद्धा की ज्वेलरी


Instagram : Shraddha

ज्वेलरी का बात करें तो श्रद्धा ने हाथों में सोने के कड़ों के साथ गुलाबी रंग की कांच की चूड़ियां पहनी हैं और इयररिंग्स भी लुक को पूरा करने में सहायक है. इसका अलावा एक शानदार स्टेटमेंट रिंग भी श्रद्धा ने कैरी की हुई है.

खुले बाल और साइड पार्टिशन ने दिया शानदार लुक

Instagram : Shraddha

वहीं अगर हेयर स्टाइल की बात करें को खुले बाल रखे हुए हैं और साइड पार्टीशन किया हुआ है. मेक अप भी बहुत सुंदर तरीके से किया हुआ है.उन्होंने रोजी न्यूड लिपस्टिक लगाई हुई है,गालों पर ब्लश बहुत अच्छे से किया हुआ है और साथ ही उनकी छोटी सी प्यारी सी बिंदी लुक को पूरा कर रही है. श्रद्धा ने साड़ी को बहुत अच्छे से कैरी किया हुआ है.आईएनएस

अगला लेख