Begin typing your search...

योग, स्पा और थेरेपी... Samantha Ruth Prabhu की पसंद बना यह वेलनेस रिट्रीट, जानें कितना है एक रात का किराया

एक्ट्रेस Samantha Ruth Prabhu इन दिनों थाईलैंड के मशहूर Chiva-Som Hua Hin वेलनेस रिट्रीट में रूकी हुई हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक एक रात ठहरने का खर्च करीब 1.7 लाख रुपये से 3.75 लाख रुपये तक हो सकता है.

Samantha Ruth Prabhu
X
( Image Source:  instagram-@ samantharuthprabhuoffl )
हेमा पंत
Edited By:हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 15 July 2026 5:59 PM IST

एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों थाईलैंड के मशहूर Chiva-Som Hua Hin वेलनेस रिट्रीट में समय बिता रही हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर योग, एक्सरसाइज, साउंड थेरेपी और समुद्र किनारे बिताए सुकून भरे पलों की तस्वीरें शेयर की हैं. यह रिट्रीट उन लोगों के बीच काफी पॉपुलर है, जो छुट्टियों के साथ अपनी सेहत और मेंटल पीस पर भी ध्यान देना चाहते हैं.

यहां मेहमानों को लग्जरी रूम, हेल्दी खाना, योग और फिटनेस क्लास, स्पा, साउंड थेरेपी, हेल्थ चेकअप और कई तरह की वेलनेस एक्टिविटीज की सर्विस मिलती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां दो लोगों के लिए दो रात रुकने का खर्च करीब 3.40 लाख रुपये से 7.50 लाख रुपये तक हो सकता है. यानी एक रात का खर्च पैकेज और कमरे के हिसाब से लगभग 1.7 लाख रुपये से 3.75 लाख रुपये तक पड़ सकता है.

कहां रूकी हैं सामंथा रुथ प्रभु?

instagram-@samantharuthprabhuoffl

Chiva-Som Hua Hin दुनिया के सबसे मशहूर वेलनेस रिट्रीट्स में गिना जाता है. यहां दो लोगों के लिए 2 रात रुकने का खर्च लगभग 3.40 लाख रुपये से 7.50 लाख रुपये तक हो सकता है. हालांकि, यह कीमत सीजन, कमरे के टाइप और बुकिंग ऑफर के अनुसार बदल सकती है. आमतौर पर यहां कम से कम तीन रात रुकने का रूल है, लेकिन कुछ खास वेलनेस पैकेज के तहत दो रात की बुकिंग भी मिलती है.

कैसा है यह वेलनेस रिट्रीट?

instagram-@samantharuthprabhuoffl

यह सिर्फ एक लग्जरी होटल नहीं, बल्कि ऐसा हेल्थ रिट्रीट है जहां शरीर और मन दोनों को स्वस्थ बनाने पर ध्यान दिया जाता है. समुद्र के किनारे बने इस शांत कॉम्प्लेक्स में हरियाली, खुला वातावरण और सुकून देने वाला माहौल मिलता है. यहां आने वाले लोग आराम करने के साथ-साथ अपनी फिटनेस, मेंटल पीस और बेहतर लाइफस्टाइल पर भी काम करते हैं.

यहां कौन-कौन सी सर्विस मिलती हैं?

रिट्रीट में मेहमानों को कई तरह की सर्विस दी जाती हैं. इनमें न्यूट्रिशनल और हेल्दी खान, हेल्थ टेस्ट, फिटनेस एक्सपर्ट की सलाह, योग और एक्सरसाइज सेशन, साउंड थेरेपी, स्पा ट्रीटमेंट और कई वेलनेस एक्टिविटीज शामिल हैं. इसके अलावा पूरे दिन अलग-अलग फिटनेस क्लास और रिलैक्सेशन प्रोग्राम भी होस्ट किए जाते हैं, ताकि मेहमान खुद को टेंशन फ्री महसूस कर सकें.

कमरों में क्या है खास?

instagram-@samantharuthprabhuoffl

यहां ठहरने के लिए कई तरह के लग्जरी ऑप्शन मौजूद हैं. मेहमान अपनी पसंद के अनुसार ओशन रूम, थाई पवेलियन या प्राइवेट जकूजी और गार्डन वाले लग्जरी सुइट्स चुन सकते हैं. सभी कमरों को आराम, प्राइवेसी और प्राकृतिक माहौल को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है.

किन चीजों के लिए अलग से देना पड़ता है पैसा?

हालांकि पैकेज में ज्यादातर सर्विस शामिल होती हैं, लेकिन एयरपोर्ट से प्राइवेट ट्रांसफर, एडवांस मेडिकल ट्रीटमेंट, स्पेशल थेरेपी और आसपास घूमने की कुछ एक्टीविटीज के लिए अलग से फीस देनी पड़ सकती है. कुल मिलाकर, Chiva-Som Hua Hin उन लोगों के लिए खास जगह है जो छुट्टियों के साथ-साथ अपनी सेहत, मेंटल पीस और बेहतर लाइफस्टाइल पर भी ध्यान देना चाहते हैं. यही वजह है कि यह रिट्रीट दुनियाभर की कई मशहूर हस्तियों की पसंद बना हुआ है.

अगला लेख