Begin typing your search...

Rashmika Mandanna या Vijay किसे पहले आया था शादी का ख्याल? किसने किया प्रपोज

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने हाल ही में बताया कि उन्हें अपने रिश्ते के बारे में किसी को कुछ बताने की जरूरत महसूस नहीं हुई. वहीं, विजय देवरकोंडा को शादी का ख्याल पहले आया था.

Rashmika Mandanna and Vijay
X
( Image Source:  instagram-@rashmika_mandanna )
हेमा पंत
Edited By:हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 6 Oct 2026 4:57 PM IST

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की लव स्टोरी में सबसे दिलचस्प बात ये है कि उनके रिश्ते में न तो कोई फिल्मी प्रपोजल हुआ और न ही किसी एक ने अचानक शादी की बात रखी. दोनों ने बताया कि दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदली और शादी का ख्याल भी विजय के मन में तब आया, जब उन्हें अपनी जिंदगी के छोटे-छोटे पलों में रश्मिका की कमी महसूस होने लगी.

करीब आठ साल तक एक-दूसरे को जानने के बाद दोनों ने फरवरी 2026 में शादी कर ली. लेकिन सवाल यही रहा कि आखिर उन्होंने अपने रिश्ते को दुनिया से इतना दूर क्यों रखा? अब कपल ने खुद बताया है कि उनका रिश्ता किसी की चर्चा या एंटरटेनमेंट का हिस्सा नहीं था, बल्कि उनकी अपनी जिंदगी का बेहद प्राइवेट हिस्सा था, जिसे वे सिर्फ अपने तक रखना चाहते थे.

क्यों रखा कपल ने रिश्ते को प्राइवेट?

instagram-@rashmika_mandanna

शुभांकर मिश्रा ने कपल रश्मिका और विजय से पूछा कि उन्होंने इतने साल तक अपने रिश्ते को प्राइवेट कैसे रखा. इस पर विजय ने बताया कि अपने रिश्ते को दुनिया से छिपाने के लिए कभी कोई खास प्लान नहीं बनाया था. बस उन्हें अपनी निजी जिंदगी की बातें हर किसी के साथ शेयर करना जरूरी नहीं लगता था. उनके लिए रिश्ता उनकी जिंदगी का निजी हिस्सा था और उसे पब्लिक करने की कोई वजह उन्हें महसूस नहीं हुई. रश्मिका की सोच भी विजय से काफी मिलती-जुलती नजर आई. उन्होंने कहा कि उनका रिश्ता लोगों के मनोरंजन या गॉसिप के लिए नहीं है. उनके लिए यह रिलेशनशिप सिर्फ दोनों का है और जिंदगी में जिन चीजों को वह खास मानती हैं, उन्हें हर किसी के सामने लाना जरूरी नहीं समझती हैं.

विजय ने रश्मिका को लेकर क्या बताया?

विजय ने अपनी लव स्टोरी का वो पल भी याद किया, जब उन्हें महसूस होने लगा था कि रश्मिका अब उनकी जिंदगी का सिर्फ एक हिस्सा नहीं, बल्कि उनकी रोजमर्रा की जरूरत बन चुकी हैं. शादी से करीब एक साल पहले उन्होंने गौर किया कि रश्मिका के साथ काम करना हो, ट्रेनिंग करनी हो या बस साथ वक्त बिताना, हर चीज उन्हें ज्यादा अच्छी लगती थी. यहां तक कि जब वह अकेले खाना खाते थे, तब भी मन में यही ख्याल आता था कि रश्मिका साथ होतीं तो ये पल और भी खास बन जाता है.

किसे पहले आया शादी का ख्याल?

instagram-@rashmika_mandanna

धीरे-धीरे विजय को समझ आने लगा कि जिंदगी के छोटे-छोटे मौकों पर भी उन्हें रश्मिका की कमी महसूस होने लगी है. अकेले रहते हुए वह उन्हें मिस करने लगे थे और उनके साथ होने से हर चीज ज्यादा बेहतर लगती थी. इसी एहसास ने विजय को अपने रिश्ते को लेकर एक बड़ा फैसला लेने की तरफ बढ़ाया. उन्हें लगा कि जब साथ होने से जिंदगी इतनी खूबसूरत लगती है, तो क्यों न अब पूरी जिंदगी साथ बिताई जाए. यहीं से उनके मन में रश्मिका से शादी करने का ख्याल आया.

किसने किया प्रपोज?

इस कहानी की सबसे दिलचस्प बात यह है कि दोनों ने कभी किसी फिल्मी अंदाज में एक-दूसरे को प्रपोज नहीं किया. उन्हें खुद ठीक से याद नहीं कि दोस्ती कब प्यार में बदल गई. बस साथ रहते-रहते उनका रिश्ता इतना मजबूत होता गया कि एक समय पर दोनों को लगा कि वे साथ में ज्यादा खुश और पूरे हैं.

अगला लेख