Toxic फिल्म रिलीज के बीच Kiara Advani के एयरपोर्ट लुक पर अटकी नजरें, 7 हजार के पिंक सूट के साथ पहनी 70k की सैंडल
‘Toxic’ के रिलीज के बीच कियारा आडवाणी का एयरपोर्ट लुक भी फैशन लवर्स को खूब पसंद आ रहा है. पिंक सूट के साथ Hermes का बैग और 70 हजार की सैंडल में एक्ट्रेस का लुक बेहद प्यारा है.
‘Toxic’ की रिलीज के बीच कियारा आडवाणी का एयरपोर्ट लुक भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है. हल्के पिंक रंग के खूबसूरत सूट में कियारा बेहद एलिगेंट नजर आईं, वहीं उनके महंगे फुटवियर ने पूरे लुक में ग्लैम का तड़का लगा दिया.
कियारा ने करीब 7 हजार रुपये का पिंक सूट 70 हजार रुपये के आसपास की सैंडल के साथ स्टाइल किया. मिनिमल मेकअप, काला सनग्लासेस और क्लासी बैग के साथ उनका यह लुक दिखाता है कि सिंपल एथनिक आउटफिट को भी सही एक्सेसरीज के साथ बेहद स्टाइलिश बनाया जा सकता है.
पाउडर पिंक सूट में दिखा खूबसूरत अंदाज
कियारा ने द लूम का पाउडर पिंक एंब्रॉयडर्ड चंदेरी कुर्ता और मैचिंग पैंट पहनी थी. कुर्ते और पैंट की कीमत करीब 7,990 रुपये है. इसके साथ उन्होंने 2,390 रुपये का कोटा दुपट्टा कैरी किया. दुपट्टे पर बनी छोटी-छोटी फ्लोरल डिटेलिंग उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रही थी. सूट का हल्का गुलाबी रंग कियारा की पर्सनैलिटी पर काफी जंच रहा. न ज्यादा भारी कढ़ाई और न ही बहुत ज्यादा चमक-दमक, यही वजह है कि उनका यह लुक एयरपोर्ट के लिए परफेक्ट और कंफर्टेबल नजर आया.
कितनी महंगी हैं सैंडल्स?
instagram-@_vicky_sparrow_
instagram-@_vicky_sparrow_
फुटवियर की बात करें तो कियारा ने फैंडी की लाइट ब्राउन लेदर स्लाइड्स पहनी थीं. इनकी कीमत करीब 790 डॉलर, यानी भारतीय रुपये में लगभग 70 हजार रुपये के आसपास बैठती है. सिंपल डिजाइन वाली इन स्लाइड्स ने ट्रेडिशनल आउटफिट में मॉडर्न टच जोड़ दिया.
Hermes बैग ने खींचा ध्यान
कियारा ने अपने लुक को Hermès के ऑफ-व्हाइट बैग के साथ पूरा किया. सफेद रंग का यह बैग पिंक आउटफिट के साथ बेहद खूबसूरत कॉन्ट्रास्ट बना रहा था. हाथ में बैग और पैरों में स्लाइड्स के साथ उनका लुक काफी क्लासी लग रहा था.
सनग्लासेस और नो-फस मेकअप
कियारा ने आंखों पर Bottega Veneta के ब्लैक सनग्लासेस लगाए थे, जिसने उनके एयरपोर्ट लुक को कूल और स्टाइलिश बना दिया. मेकअप की बात करें तो उन्होंने बेहद हल्का और नेचुरल लुक चुना. चेहरे पर सॉफ्ट बेस, हल्का ब्लश और न्यूड टोन लिप्स उनके नैचुरल फीचर्स को उभार रहे थे.




