Begin typing your search...

इस डाइट कोक को पीकर कम हो सकता है आपका वजन, जानें कौन सी है ये कोक, नॉर्मल से कैसे अलग

वजन कम करने के नाम पर आपने अब तक डाइट से लेकर वर्कआउट तक कई तरीके सुने होंगे, लेकिन जापान की इस खास Coke ने कहानी थोड़ी अलग कर दी है. इसमें मौजूद फाइबर इसे सामान्य Diet Coke से अलग बनाता है.

इस डाइट कोक को पीकर कम हो सकता है आपका वजन, जानें कौन सी है ये कोक, नॉर्मल से कैसे अलग
X
( Image Source:  META AI )
हेमा पंत
Edited By:हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 23 Sept 2026 4:24 PM IST

वजन घटाने के लिए लोग डाइट, एक्सरसाइज और न जाने कितने तरीके अपनाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि Coke भी इस सफर का हिस्सा हो सकती है? जापान में मिलने वाली Coca-Cola Plus इन दिनों इसी वजह से चर्चा में है. यह जीरो-कैलोरी ड्रिंक सामान्य Diet Coke से थोड़ी अलग है और इसमें डाइटरी फाइबर भी मौजूद होता है.

Coca-Cola Plus में करीब 5 ग्राम रेजिस्टेंट डेक्सट्रिन नाम का फाइबर पाया जाता है, जिसे डाइजेशन प्रोसेस और खाने के बाद ब्लड शुगर व ट्राइग्लिसराइड के लेवल को कंट्रोल करने में मददगार बताया जाता है. हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि इसे पीते ही वजन कम होने लगेगा.

क्या है Coca-Cola Plus?

कोका-कोला प्लस जापान में मिलने वाली जीरो-कैलोरी ड्रिंक है. देखने में यह आम Diet Coke जैसी ही लगती है, लेकिन इसमें करीब 5 ग्राम डाइटरी फाइबर पाया जाता है. इसमें मौजूद फाइबर को रेजिस्टेंट डेक्सट्रिन कहा जाता है. जापान में इस ड्रिंक को FOSHU यानी Foods for Specified Health Uses के तहत मंजूरी मिली हुई है. इसका मतलब है कि कुछ खास परिस्थितियों में इसके स्वास्थ्य से जुड़े असर को मान्यता दी गई है. हालांकि, इसे वजन कम करने वाली कोई दवा समझना सही नहीं है.

नॉर्मल Diet Coke से कैसे अलग है?

आम Diet Coke में कैलोरी बहुत कम होती है या बिल्कुल नहीं होती है. वहीं, कोका-कोला प्लस की खास बात इसमें मौजूद डाइटरी फाइबर है. यह फाइबर पाचन में मदद कर सकता है और खाना खाने के बाद ब्लड शुगर और ट्राइग्लिसराइड बढ़ने को कुछ हद तक कंट्रोल करने में मदद कर सकता है. इसी वजह से कोका-कोला प्लस को आम सॉफ्ट ड्रिंक से थोड़ा अलग माना जाता है.

क्या सच में इससे वजन कम हो सकता है?

अब सबसे बड़ा सवाल है कि क्या कोका-कोला प्लस पीने से वजन कम हो सकता है? इसका जवाब सीधे तौर पर हां नहीं है. इसमें मौजूद फाइबर शरीर में फैट को पचाने और सोखने के प्रोसेस पर थोड़ा असर डाल सकता है, लेकिन इससे खाने की ज्यादा कैलोरी या गलत खान-पान का असर खत्म नहीं होता है. इसलिए सिर्फ कोक पीकर वजन कम होने की उम्मीद करना सही नहीं है. वजन घटाने के लिए सही खाना, कैलोरी का ध्यान रखना, रोज एक्सरसाइज करना और अच्छा रूटीन अपनाना ज्यादा जरूरी है.


अगला लेख